मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच Ranveer-Deepika पहली बार दिखे साथ, आउटफिट देख फैंस ने दिए अजीब रिएक्शन

Ranveer-Deepika attend GQ Awards : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गुरुवार रात एक अवॉर्ड नाइट में साथ दिखे। दोनों को साथ में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें आउटफिट को लेकर ट्रोल भी किया।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 12:21 PM IST
deepika_singh_and_ranbir_kapoor_first_public_appearance_in_gq_awards_night_after_divorce_rumours.jpg
तलाक की खबरों के बीच Ranveer-Deepika पहली बार दिखे साथ

Ranveer-Deepika attend GQ Awards : बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और लव कपल्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर काफी समय से अफवाह थी कि ये कपल तलाक लेने वाला हैं इसी बीच कपल ने गुरुवार को एक अवॉर्ड नाइट में पहुंचकर सभी के मुंह पर ताला लगा दिया। दरअसल, काफी लंबे समय के बाद दीपिका और रणवीर को एक साथ स्पॉट किया गया। जहां एक तरफ फैंस कपल्स को साथ में देखकर खुश हुए तो वहीं कुछ ने उन्हें आउटफिट को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लगता है दीपिका ने इस बार रणवीर के कपड़े पहन लिए हैं।

अतरंगी आउटफिट में दिखे रणवीर

बता दें कि GQ Awards 2022 में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बोल्ड पैंट सूट पहन रखा था। जिसमें उनका लुक 'बॉस लेडी' की तरह लग रहा था। दरअसल, दीपिका ने मैचिंग नॉन-फॉर्मल ब्लेज़र के साथ ही पैंट के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना था। अपने इस लुक को उन्होंने अपने लुक को लाल हील्स और बन में बंधे बालों के साथ पूरा किया। जबकि रणवीर हमेशा की तरह अपने अतरंगी आउटफिट में दिखे।

पहली बार साथ में दिखा कपल

अवॉर्ड फंक्शन में एक रिंगमास्टर से लुक में रणवीर का पैंट और उनके कॉलर से लटक रही गोल्डन झालर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। उन्होंने ने नेवी ब्लू नॉन-फॉर्मल सूट में पैंट पर ड्रैगन मोटिफ पहन रखा था। हलांकि दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश दिखे। उनके एक वीडियो पर एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "आखिरकार वे एक साथ हैं धन्यवाद भगवान हमेशा के लिए साथ रहे।" गौरतलब है कि डिवोर्स और अनबन की खबरों के बीच GQ Awards वो पहला मौका है, जब इस पावर कपल को एक साथ पब्लिक में देखा गया है। दोनों ने दिवाली पर भी एक साथ कोई फोटो नहीं पोस्ट की थी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’