MS Dhoni Debut in South Film Industry : क्रिकेट में अपनी शानदार पारी और कप्तानी से इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 'माही' (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। खबर है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के जरिए एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनके फैंस जल्द ही फिल्म के सेट पर देख सकेंगे। जब से ये खबर आई है, तभी से लोगों में उनके किरदार को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि अभी उनके किरदार को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि एमएस धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।