दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’ फराह खान की ड्रीम फिल्म थी। फिल्म के लिए शाहरुख खान, फराह की पहली और आखिरी पसंद थे। क्योंकि फराह ने शाहरुख से ये वादा ले लिया था कि जब भी फिल्म बनाएंगी तो शाहरुख ही हीरो रहेंगे। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरन खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस कौन होगी, ये फाइनल नहीं हो सका था। जिसे लेकर फराह ने मलाइका अरोड़ा के सामने इस बात को रखा। दरअसल, फिल्म में हीरो तो शाहरुख खान थे, लेकिन एक्ट्रेस के लिए फराह को एक नए चेहरे की तलाश थी।