मनोरंजन

ऑस्कर 2026 के मंच पर श्रद्धांजलि सभा से गायब रहा धर्मेंद्र का नाम, भड़के फैंस

98th Oscar winners 2026: ऑस्कर 2026 के मंच पर श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रर धर्मेंद्र का नाम शामिल न होना फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा।

2 min read
Mar 16, 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स इवेंट में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नाम नहीं (फोटो सोर्स: IMDb)

98th Oscar winners 2026: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नाम 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल नहीं किया गया। बता दें, पिछले साल नवंबर में 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर चुके धर्मेंद्र का जिक्र न होना उनके फैंस के लिए निराशाजनक रहा है। ये सेगमेंट हर साल दुनिया भर के फिल्म स्टार्स और कलाकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए होता है।

ये भी पढ़ें

लव जिहाद वाली मोनालिसा-फरमान की शादी में आया नया मोड़, चाचा बोले- 2009 में हुआ था जन्म, बालिग कैसे…

धर्मेंद्र को ऑस्कर में याद नहीं किया गया

बता दें, धर्मेंद्र को ऑस्कर में याद नहीं किया गया, लेकिन इससे पहले फरवरी 2026 में हुए 79वें BAFTA अवॉर्ड्स मेधुनिक फिल्म इवेंट में उनके योगदान को सम्मान मिला था | वहीं धर्मेंद्र के अलावा मनोज कुमार, असरानी और सतीश शाह जैसे बड़े भारतीय कलाकारों का भी पिछले साल निधन हुआ था, लेकिन ये स्टार्स ऐसे है जिन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है।

इतना ही नहीं, धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के महान और फेमस एक्टर रहे, जिनका करियर 4 दशकों से भी अधिक लंबा था। उन्होंने 'बंदिनी', 'हकीकत', 'सीता और गीता', 'शोले', 'धरम वीर', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'लाइफ इन ए… मेट्रो', ‘जॉनी गद्दार’ और हाल की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सहित कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिसमें उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस', 2025 के लास्ट में रिलीज हुई।

फैंस में गुस्सा का महौल

इस बार के ऑस्कर इवेंट में कई हॉलीवुड महान हस्तियों जैसे रॉबर्ट रेडफोर्ड, डायने कीटन, कैथरीन ओ' हारा, वेले किल्मर और अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, भारतीय-अमेरिकन फिल्ममेकर गीता गंधबीर ने दो डॉक्यूमेंट्री श्रेणियों में नामांकन पाने वाली पहली महिला बनने का इतिहास रचा, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी समारोह में पुरस्कार प्रदान किया।

हालांकि, धर्मेंद्र को मेमोरियम सेगमेंट में याद न किए जाने की खबर से उनके फैंस में गुस्से का महौल है, जो उन्हें भारतीय सिनेमा के एक अमर सितारे के रूप में याद करते हैं।

Updated on:
16 Mar 2026 01:09 pm
Published on:
16 Mar 2026 10:14 am
Also Read
View All