मनोरंजन

‘धुरंधर’ की बाप होगी ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

Dhurandhar New Strategy: 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले मेकर्स ने एक जोरदार मास्टर प्लान तैयार किया है, तो आईए जानें क्या है मामला…

2 min read
Mar 14, 2026
फिल्म- 'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: X)

Dhurandhar New Strategy: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सीरीज की दूसरी कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' जल्द ही थिएटर में दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 19 मार्च को गूड़ी पड़वा, उगादी और ईद के त्योहारों से पहले रिलीज होगी। मेकर्स ने हॉलीवुड की परंपरा अपनाते हुए 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए हैं, जिससे फैंस फिल्म का मजा एक दिन पहले ले सकें।

ये भी पढ़ें

‘उनकी हालत और सीरियस हो गई है…’अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट

डबल रोल और दमदार डायलॉग

बता दें, फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह के डबल रोल और दमदार डायलॉग 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा' ने फैंस का जोश बढ़ा दिया है। साथ ही, फिल्म में रणवीर जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजार के किरदार निभाते दिखेंगे, जो पाकिस्तान में घुसकर बदले की आग लेकर आते हैं।

अदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रैंपल और सारा अर्जुन जैसे फेमस स्टार्स शामिल हैं। हालांकि, पहली फिल्म ने दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था, तो वहीं अब इसकी सिक्वल साउथ इण्डिया की बड़ी फिल्मों से मुकाबला करने वाली है।

ब्लॉकबस्टर स्टार वॉर्स और अवेंजर्स की रणनीति

इतना ही नहीं, पेड प्रीव्यू शो का आयोजन हॉलीवुड के जैसे ब्लॉकबस्टर स्टार वॉर्स और अवेंजर्स की रणनीति पर बेस्ड है, जिससे वर्ड-ऑफ-माउथ के जरिए फिल्म की कमाई दोगुनी हो जाती है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि पहले दिन पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है, जो फिल्म की ओपनिंग को सुपरचार्ज कर देगा।

फिल्म की म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है, जिसमें 'अरी अरी' गाना खासा फेमस हो रहा है। रणवीर सिंह दुबई से लौटकर फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स एजाज गुलाब और सी युवॉन्ग ओह ने कोरियोग्राफ किए हैं, जबकि वीजुअल एफेक्ट्स की जिम्मेदारी एनविजन और रीडिफाइन स्टूडियोज ने संभाली है।

सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक

निर्देशक अदित्य धर ने बताया, "ये कहानी बदले की है, जो जसकीरत को एक बेहतर स्पाई बनाती है। दर्शक थिएटर में इसे देख कर रोमांचित होंगे।" दर्शकों के जबरदस्त क्रेज के चलते 'धुरंधर: द रिवेंज' 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना है। दरअसल, अब सबकी निगाहें 19 मार्च पर टिकी हैं कि कब ये फिल्म रिलीज होगी।

Updated on:
14 Mar 2026 12:59 pm
Published on:
14 Mar 2026 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर