मनोरंजन

230 करोड़ का आंकड़ा छूने से चूकी ‘धुरंधर: द रिवेंज’! लेकिन दूसरे दिन भी छापे करोड़ों, जलवा बरकरार

Dhurandhar 2 box office collection day 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने पहले दिन 230 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने से थोड़ी चूक की, लेकिन इसके बावजूद दूसरे दिन भी इसने जबरदस्त कमाई की और करोड़ों रूपये का कारोबार जारी रखा।

2 min read
Mar 21, 2026
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 box office collection day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है और फिल्म में हर किरदार की तारीफ हो रही है। बता दें, रणवीर सिंह अभिनीत ये फिल्म उनके किरदार हमजा अली मजारी की कहानी को दिखाती है, जो इंडियन सीक्रेट जासूस है और कैसे बार हमजा ल्यारी के अंडरवर्ल्ड में घुसकर उसका गुरू बन जाता है।

ये भी पढ़ें

एक्शन लीजेंड Chuck Norris के निधन से टूटे अक्षय कुमार, इमोशनल पोस्ट कर लिखा, ‘वो मेरे लिए इंस्पिरेशन थे’

कमाई का सिलसिला है जारी

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रीव्यू 18 मार्च को हुआ, जिसमें टेक्निकल परेशानियों के कारण कुछ शो लेट शुरू हुए तो कुछ कैंसिल भी। इसके बाद भी फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों का ध्यान खींचा। दरअसल, रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो प्रीव्यू से लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही, दूसरे दिन यानी 20 मार्च को फिल्म के कलेक्शन में 21.3 प्रतिशत की कमी आई और 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। इसके बाद भी 2 दिनों में कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये रहा। साथ ही, फिल्म ने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है।

इतना ही नहीं, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी इस बार फिल्म को पांच भाषाओं- हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज करके ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश की है। हालांकि हिंदी वर्शन ने सबसे अधिक 78.94 करोड़ रुपये कमाए और तेलुगु वर्शन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 1.30 करोड़ रुपये जुटाए।

दमदार एक्शन सीक्वेंस और धासू कहानी

'धुरंधर 2' में न केवल हमजा के ल्यारी अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है, बल्कि जसकीरत सिंह रंगी के रोल का भी मजेदार तरीके से बैकग्राउंड पेश किया गया है। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट Ranveer Singh जो एक भारतीय जासूस की भूमिका में है, इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।

बता दें, तमाम विवादों के बावजूद 'धुरंधर 2' अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस और धासू कहानी को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने खूब सराहा है।

Published on:
21 Mar 2026 07:14 am
Also Read
View All

अगली खबर