मनोरंजन

‘धुरंधर 2 ’ में इस गाने पर हुई ‘शेर-ए-बलोच’ की एंट्री, ‘FA9LA’ गाने को मिला अरेबियन ट्विस्ट

Didi song Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' आदित्य धर ने एक बार पुराने हिट गानों को नए अंदाज में पेश किया। फिल्म में ‘हम प्यार करने वाले’, ‘तम्मा तम्मा लोगे’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ जैसे गानों को री-क्रिएट कर कहानी को और भी दमदार और मनोरंजक बनाया है।

3 min read
Mar 20, 2026
‘धुरंधर 2 ’ में इस गाने पर हुई 'शेर-ए-बलोच' की एंट्री। (फोटो सोर्स: IMDb)

Didi song Dhurandhar 2: पिछले साल 5 दिसंबर में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म का क्रेज इतना रहा कि फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर: द रिवेंज' भी रिलीज हो गया और सिनेमा घरों में पहले पार्ट के शो भी चल रहे हैं। इंडियन फिल्म के इतिहास में ये एक रिकॉर्ड भी बन चुका है। 'धुरंधर' को लोगों कई कारणों से पसंद किय, जिसमें फिल्म की दमदार कहानी, जबरदस्त ड्रामा, एक्शन, देशभक्ति का भाव और इसका म्यूजिक।

‘धुरंधर 2 ’ में रणवीर सिंह के दो सीन्स की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

पहली फिल्म की बात करें तो फिल्म का सबसे पसंद किया गया सीन था रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की एंट्री पर फ्लिपराची का गाया हुआ गाना 'FA9LA'। इस गाने पर अक्षय खन्ना के शानदार डांस स्टेप्स के साथ, ये गाना सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स ने इस गाने पर धड़ल्ले से रील्स बनाई। फिल्म की रिलीज के महीनों बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।

कल यानी 19 मार्च को धुरंधर का सेकंड पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज हो गई है और इसमें भी आदित्य धर ने भी ऐसा ही एक फेमस गाना लिया है, और रणवीर सिंह की बलोचों के इलाके में एंट्री पर इस्तेमाल किया गया है। ये उस सीन पर फिल्माया गया है, जब हमजा (रणवीर सिंह) बलूच समूह से मिलने जाता है और उसका भव्य स्वागत किया जाता है, औरये सीन भी उतना ही पावरफुल है जितना अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया सीन था।

रणवीर सिंह पर फिल्माया गया ‘Didi' गाना ('Didi' song Dhurandhar 2)

धुरंधर 2 के इस सीन में इस्तेमाल किया गया गाना अल्जीरियाई सिंगर खालिद के 1990 के दशक के मशहूर गीत 'दीदी' का रीमेक है। फिल्म के आखिर में एंड क्रेडिट्स में इस गाने को 'दीदी - शेर ए बलूच' के रूप में दिखाया गया है। ये पहली बार नहीं है किइस गाने को किसी फिल्म में लिया गया है, बल्कि 2016 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का गाना 'दिल चीज़ तुझे देदी' भी इसी (दीदी) से इंस्पायर्ड था।

जैसा कि सब जानते हैं कि ‘धुरंधर’ फिल्म अपनी अलग स्टाइल, किरदारों और एक्शन सीन के चलते फेमस हुई थी और इसमें कहानी के खास सीन को ज्यादा असरदार बनाने के लिए पुराने और हिट गानों को नए अंदाज में री-क्रिएट किया गया था। लोगों ने इन गानों को खूब पसंद किया था फिर चाहे वो दम मारो दम
हो या मोनिका ओह माय डार्लिंग हो, या फिर 'कारवां' हो।

सीक्वल में भी री-क्रिएट किये गए पुराने गाने

डायरेक्टर आदित्य धर ने सीक्वल में भी यही तरीका अपनाया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखते समय दर्शकों को ‘हम प्यार करने वाले दुनिया से डरने वाले’, ‘कभी बेकसी ने मारा’, ‘तम्मा तम्मा लोगे’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ जैसे पुराने गाने नए अंदाज में सुनने को मिल रहे हैं।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

इस बीच, 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं, फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के जरिए तकरीबन 43 करोड़ रुपये कमाए। इसलिए देख जाए तो फिल्म ने 18-19 मार्च में कुल मिलाकर 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ फिल्म ने पहले 2 दिन में कमाई के कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं।

ये भी पढ़ें

‘पाकिस्तानी नहीं रह सकते बॉलीवुड फिल्मों के बिना’, पड़ोसी मुल्क में देखा जा रहा है ‘धुरंधर 2’ का पायरेटेड वर्जन

Also Read
View All

अगली खबर