मनोरंजन

कैंसर से जंग के बीच फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़, बेटे को लेकर पति का इमोशनल खुलासा

Dipika Kakar Undergoes Infusion Amid Cancer Battle: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ फिर से कैंसर से जंग के बीच अस्पताल पहुंचीं, जहां उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार और फैंस की चिंता बनी हुई है। इस कठिन समय में उनके पति शोएब इब्राहिम ने बेटे को लेकर एक बेहद इमोशनल खुलासा किया।
2 min read
Jul 06, 2026
Dipika Kakar
Dipika Kakar (x:@trendkia)

Dipika Kakar Undergoes Infusion Amid Cancer battle: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज 2 लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं। ट्यूमर हटाने की सर्जरी के बाद अब उनकी चिकित्सा प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और वो नियमित रूप से इन्फ्यूजन थेरेपी ले रही हैं। इस बीच उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को दीपिका की सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी है।

शोएब ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया

इसके साथ ही, शोएब ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका इलाज के दौरान अस्पताल के बेड पर आराम करती दिखाई दीं। वीडियो में उन्होंने बताया कि पिछली मेडिकल जांच में दीपिका का आयरन लेवल सामान्य से कम पाया गया था। इसी वजह से इन्फ्यूजन के साथ उन्हें नसों के जरिए आयरन भी दिया जा रहा है। शोएब ने उम्मीद जताई कि इलाज पूरा होने के बाद वे उसी दिन घर लौट पाएंगे।

दीपिका ने भी अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि दवा की वजह से उन्हें थोड़ी नींद और चक्कर महसूस हो रहे हैं, लेकिन इसके अलावा चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इलाज नॉर्मल तरीके से चल रहा है और डॉक्टर लगातार दीपिका निगरानी कर रहे हैं।

इलाज के दौरान दीपिका को पूरी रात अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा

बता दें, शोएब ने ये भी बताया कि पिछली बार इलाज के दौरान दीपिका को पूरी रात अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था, लेकिन इस बार प्रक्रिया डे-केयर के रूप में पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब लगभग हर 20 से 21 दिन में ये इलाज उनकी डेली रूटिन का हिस्सा बन चुका है।

इस दौरान शोएब ने अपने बेटे रुहान के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में रुहान अपनी मां से काफी ज्यादा जुड़ गया है। परिवार के अन्य सदस्य बिजी रहने के कारण दीपिका ही अधिकतर समय उसके साथ रही हैं, इसलिए अब वो उनसे दूर रहने पर बेचैन हो जाता है और उन्हें ही लगातार खोजता रहता है।

दीपिका कक्कड़ ने कुछ समय पहले ये जानकारी भी शेयर की

दीपिका कक्कड़ ने कुछ समय पहले ये जानकारी भी शेयर की थी कि सर्जरी के बाद हुई जांच में डॉक्टरों को दो नए सिस्ट दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें इम्यूनोथेरेपी की सलाह दी गई। वो लगातार अपने इलाज और रिकवरी की पूरी यात्रा अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

करियर की बात करें तो दीपिका कक्कड़ ने एक्टर से पहले एयर होस्टेस के रूप में काम किया था। बाद में उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 12' का खिताब भी अपने नाम किया। हाल ही में उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से छोटे पर्दे पर वापसी की थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। फिलहाल दीपिका अपने परिवार और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज करा रही हैं।

Updated on:
06 Jul 2026 12:57 pm
Published on:
06 Jul 2026 12:56 pm