मनोरंजन

‘शिव मुझे अपने साथ ले जाइए’, मौत के बाद दिव्यांका सिरोही के पोस्ट ने किया भावुक, हार्ट अटैक के चलते गवाई जान

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death News: अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद इंडस्ट्री को गहरा झटका है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 22, 2026
Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death News (सोर्स- एक्स)

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का अचानक निधन उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। महज 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत तक शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच उनका एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को और ज्यादा भावुक कर दिया है।

ये भी पढ़ें

30 साल की हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

दिव्यांका के निधन के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

दिव्यांका के निधन के बाद उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिन किया गया एक पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है। इस पोस्ट में उन्होंने भगवान शिव को संबोधित करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा है। जैसे ही लोगों की नजर इस पोस्ट पर पड़ी, कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि से भरे मैसेज की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने ओम शांति, मिस यू और गॉन टू सून जैसे मैसेज लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिव्यांका का पुराना पोस्ट हुआ वायरल

दरअसल, ये पोस्ट उन्होंने कई साल पहले साझा किया था, लेकिन उनके निधन के बाद ये अचानक सुर्खियों में आ गया। लोग उनके द्वारा लिखे गए शब्दों को भी एक संकेत मान रहे हैं। हालांकि परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देर रात दिव्यांका को हुई तकलीफ

बताया जा रहा है कि दिव्यांका अपने घर पर अचानक अस्वस्थ हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कम उम्र में इस तरह अचानक हुई उनकी मौत ने इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है।

यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली थीं दिव्यांका

दिव्यांका सिरोही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की और सोशल मीडिया के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली।

ये भी पढ़ें

कौन हैं दिव्यांका सिरोही? हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री जिसकी 30 साल में हुई मौत
Published on:
22 Apr 2026 08:08 pm
Also Read
View All