मनोरंजन

डंकी के डायरेक्टर ने शाहरुख खान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 2 दिन की शूटिंग में…

Rajkumar Hirani on Shahrukh Khan : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जबरदस्त हिट रही। फिल्म को अभी भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब शाहरुख खान अगली फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने एक्टर को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2023, 1:20 PM IST
dunki_director_rajkumar_hirani_praise_shahrukh_khan_said_he_completes_two_days_shooting_with_in_2_hours.png

शाहरुख खान (Shahrukh khan) की 'पठान' (Pathaan) बॉक्स आफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। इसके बाद भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खबर है कि इन दिनों एक्टर अपनी अगली फिल्म 'डंकी' (Dunki) की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने शाहरुख को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि किंग खान की फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कुछ महीने पहले फिल्म से सेट से शाहरुख और तापसी पन्नू की कुछ तस्वीरें भी सेट से लीक हुई थी।


बता दें कि हाल ही में राजकुमार हिरानी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में शाहरुख खान को लेकर कई सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने एक्टर के साथ काम करने का अपने एक्सपीरियंस शेयर किया। डायरेक्टर ने बताया कि शाहरुख सेट पर लोगों को खुश रखते हैं। वे काफी मेहनती एक्टर है। मैं तब हैरान रह गया था जब उन्होंने दो दिन की शूटिंग को महज दो घंटे में खत्म कर दिया।

यह भी पढ़े - पठान ब्लॉकबस्टर होते ही दीपिका पादुकोण सातवें आसमान पर, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज

राजकुमार हिरानी ने कहा, 'मुझे बहुत ज्यादा अफसोस है कि मैंने पहले क्यों शाहरुख के साथ काम नहीं किया। उनके साथ काम करने के एक अलग ही अनुभव हो रहा है। शाहरुख अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख अपने घर पर सीन का वीडियो शूट करते हैं और उन्हें भेजते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि सुपरस्टार के पास सीन को परफॉर्म करने के 15 तरीके हैं।'


डायरेक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने एक शूट के लिए दो दिन का समय रखा था, लेकिन एक्टर ने पूरा शूट दो घंटे में पूरा कर दिया। उन्होंने शाहरुख को एक आकर्षक व्यक्ति कहा, जिसका भाषा पर बहुत नियंत्रण है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख ने सुबह 7 बजे सेट पर आकर उन्हें सरप्राइज दिया। गौरतलब है कि शाहरुख, हिरानी की फिल्म डंकी में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा लीड रोल में एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’