26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / पठान ब्लॉकबस्टर होते ही दीपिका पादुकोण सातवें आसमान पर, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज

पठान ब्लॉकबस्टर होते ही दीपिका पादुकोण सातवें आसमान पर, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज

Deepika Padukone : पठान की सफलता के बीच दीपिका पादुकोण एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हाल ही में उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की इन अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 Feb 2023, 2:46 PM IST

pathaa_actress_deepika_padukone_looks_stunning_at_airport_amid_release_of_jawan_project_k_fighter_lady_singham.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने चार्म से भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। वहीं जब से उनकी फिल्म 'पठान' (Pathaan) ब्लॉकबस्टर हुई है, तभी से उनके सितारे गर्दिश में हैं। सबसे ज्यादा लाइमलाइट उन्हें फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' से मिली। बायकॉट बॉलीवुड और भगवा बिकिनी के विवाद के चलते एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस बीच दीपिका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑरेंज ओवरसाइज टी-शर्ट में एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। फैंस भी उनकी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी। इस दौरान उनके लेटेस्ट लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं एक्ट्रेस भी एयरपोर्ट पर पलट-पलटकर पोज देते दिखीं जो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण की अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं। उनकी ड्रेस की बात की जाए तो उन्होंने जींस के साथ लॉन्ग टी-शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि उनकी ये ड्रेस लोगों को पसंद नहीं आई है।

यह भी पढ़े - हेरा-फेरी 3 की कहानी पर मिला बड़ा हिंट, इस बार इंटरनेशनल स्कैम पर होगा सारा खेल

इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस का लोग खूब मजाक भी बना रहे हैं। यहां तक कि दीपिका पादुकोण की तुलना उनके पति रणवीर सिंह से कर दी है। उनकी एयरपोर्ट पर चलते कई फोटोज क्लिक हुईं। बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को सिनेमाघरों में लगे हुए एक महीना हो गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।


वहीं इस हिट के बाद दीपिका पादुकोण ने अगली हिट के लिए तैयारी कर ली है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलान में दो बड़ी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण आने वाले समय में फिल्म 'फाइटर' और फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की 'लेडी सिंघम', 'जवान' और 'ब्रम्हास्त्र पार्ट-2' नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - डीपनेक ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची शिल्पा शेट्टी, लोग बोले- अपनी उम्र का लिहाज तो रखिए!