मनोरंजन

ईडी के सवालों का जवाब देने के बाद विजय देवरकोंडा ने दिया बयान, कहा ये सब पॉपुलैरिटी…

Vijay Deverakonda ED Interrogation : विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' (Vijay Devarakonda Liger) के संबंध में ED कथित भुगतान और धन के सोर्सिंग की जांच कर रहा है। इसी सिलसिले में एक्टर से हैदराबाद आफिस में बुधवार को 9 घंटे से ज्यादा समय तक ईडी ने पूछताछ की।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2022, 10:31 AM IST
vijay_deverakonda_ed_interrogation.png

Vijay Deverakonda Liger : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी आखिरी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद में बुधवार को 9 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टर से पूछताछ थी। ये पूछताछ ED ने FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्टर) जांच के सिलसिले में विजय से उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'लाइगर' के लिए धन की सोर्सिंग के मामले में हैदराबाद में पूछताछ की थी। वहीं पूछताछ के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'लाइगर' से संबंधित ED द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' (Vijay Devarakonda Liger) के संबंध में ED कथित भुगतान और धन के सोर्सिंग की जांच कर रहा है। जिसके चलते ही एक्टर से हैदराबाद आफिस (Hyderabad office) में 9 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की गई। सूत्रों ने आगे ये भी खुलासा किया है कि हैदराबाद में हुई पूछताछ कथित तौर पर दुबई भेजे गए पैसे और फिर भारत में उसके लेन-देन के संबंध में हुई है। ऐसा मानना जा रहा है कि जांच में तेलंगाना के एक राजनेता (Telangana-based politician) भी शामिल हो सकते हैं।

वहीं पूछताछ के बाद एक्टर ने प्रवर्तन निदेशालय के इस इंटेरोगेशन (Vijay Deverakonda ED Interogation) को अपने फैंस के लव का साइड इफेक्ट्स और प्रॉब्लम बताया है। उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह आप सभी देते हैं, उसके चलते कुछ समस्याएं और दुष्प्रभाव होंगे। लेकिन यह एक एक्सपीरियंस है और यह जीवन है। मुझे जब बुलाया गया तो मैंने अपनी ड्यूटी निभाई। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो उन्होंने नहीं में जवाब दिया।

Updated on:
1 Dec 2022, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’