दरअसल, मलाइका के इस गाने को (malaika arora aap jaisa koi song) एक तरफ जहां फैंस का प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स गाने के रीमिक्स वर्जन से नाराज हैं। इसी कड़ी में पाक के टॉप एक्टर्स में शुमार अदनान सिद्दीकी (Adnan Siddiqui) ने गाने के रीमिक्स वजर्न पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या हवा में कुछ है जो अचानक दुनिया परफेक्ट क्लासिक्स को बर्बाद करने पर तुली है? यहा तक कि री-क्रिएशन के लिए भी टैलेंट की जरूरत होती है। नाजिया हसन भी अपनी कब्र में करवट ले रही होंगी। #AapJaisaKoi