मनोरंजन

प्रेमानंद महाराज को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर ईशा गुप्ता का फूटा गुस्सा, लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी मत लिखो!

Esha Gupta Lashes Out At Rumours Premanand Maharaj health: प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर ईशा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि लाइक्स और व्यूज के लिए किसी भी तरह की बिना पुष्टि की गई खबरें या झूठी बातें फैलाना गलत है।

2 min read
May 30, 2026
Esha Gupta (this photo form x: @wvmediaa)

Esha Gupta Lashes Out At Rumours Premanand Maharaj health: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने उन लोगों और सोशल मीडिया पेजों की आलोचना की है जो बिना किसी आधिकारिक जानकारी के प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर तरह-तरह झूठी बातें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस का जिक्र कर ‘बंदर’ पर छिड़ी बहस, बॉबी देओल की फिल्म पर निखिल द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी

ईशा गुप्ता ने एक इमोशनल नोट शेयर किया

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि लोग प्रेमानंद महाराज की स्थिति को लेकर गलत खबरें फैलाना बंद करें। साथ ही उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय महाराज जी के लिए प्रार्थना करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

हाल के दिनों में प्रेमानंद महाराज की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वो लंबे समय से किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो संदेश भी सामने आया, जिसने उनके लाखों फैंस को इमोशनल कर दिया।

दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला

इस वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने फैंस के प्रति प्यार जताते हुए कहा कि चाहे मुलाकात हो या न हो, उनका स्नेह हमेशा बना रहेगा। उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला और भी तेज हो गया।

बता दें, ईशा गुप्ता का मानना है कि किसी भी व्यक्ति की सेहत को लेकर बिना पुष्टि के खबरें फैलाना गलत है, खासकर तब जब लाखों लोग उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हों, थोड़ी सी लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी मत लिखो!। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने और संवेदनशील विषयों पर अफवाहें न फैलाने की अपील की।

नकारात्मक खबरों की बजाय सकारात्मकता और प्रार्थना की है जरूरत

ईशा ने आगे कहा कि इस तरह के समय में नकारात्मक खबरों की बजाय सकारात्मकता और प्रार्थना की जरूरत होती है। कई भक्तों ने भी प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कई बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। हालांकि फिलहाल उनकी ये अपील सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
30 May 2026 05:35 pm
Published on:
30 May 2026 04:42 pm
Also Read
View All