मनोरंजन

सबको लगा बड़े साहब होगा कोई सुपरस्टार…दानिश इकबाल ने आदित्य धर को लेकर कही ऐसी बात

Danish Iqbal dhurandhar 2: दमदार अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने-जाने वाले दानिश इकबाल ने हाल ही में निर्देशक आदित्य धर को लेकर अपनी नई राय जाहिर की है। कई लोगों को उम्मीद थी कि आदित्य धर एक बड़े सुपरस्टार की तरह धमाकेदार एंट्री करेंगे।
2 min read
Mar 21, 2026
Danish Iqbal dhurandhar 2
फिल्म 'धुरंधर 2' के बड़े साहब (सोर्स: X @BollywoodlifeHi अकाउंट के द्वारा)

Danish Iqbal dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की कतार में है और फिल्म में हर किरदार की तारीफ हो रही है। बता दें, रणवीर सिंह अभिनीत ये फिल्म उनके किरदार हमजा अली मजारी की कहानी को दिखाती है, लेकिन खासकर फिल्म का सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब 'बड़े साहब' के रोल का चेहरा सामने आया है। दरअसल, कई लोग सोच रहे थे कि ये बड़ा स्टार होगा, लेकिन जब एक्टर दानिश इकबाल का नाम जुड़ा, तो सभी दंग रह गए। दानिश की एक्टिंग और किरदार को खूब तारीफें की जा रही है।

एक्टिंग सीखने में बहुत मेहनत की है

एक्टर दानिश इकबाल ने टाइम्स से बातचीत में बताया कि इस रोल के लिए उन्हें जो प्यार मिल रहा है, वो शब्दों में बयां किया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये खुशी का अवसर है और मैंने एक्टिंग सीखने में बहुत मेहनत की है। जब काम की तारीफ होती है, तो मजबूती के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है, इसीलिए मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं।"

इतना ही नहीं, दानिश ने ये भी साफ किया कि फिल्म 'धुरंधर' की दोनों फिल्में एक साथ बनी हैं। आदित्य धर ने ये रोल उन्हें बहुत पहले दिया था, लेकिन लोगों ने सोच लिया था कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में कोई सुपरस्टार ही होगा, लेकिन लास्ट में खुलासा हो गया कि ये रोल दानिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने उनके नाम से ज्यादा उनके काम को सराहा।

हमजा बन जसकीरत ने एक-एक करके सभी को खत्म कर दिया

मजेदार बात ये है कि ये किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है, जिसे फिल्म में मिस्टीरीयस और प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है, जिसमें हमजा बन जसकीरत ने एक-एक करके सभी को खत्म कर दिया इसके बाद वो अपने देश और घर को वापस लौट जाता है।

अगर दानिश इकबाल की बात की जाए तो, ये एक नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर हैं, जो अपनी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई पूरा की, जो उनके हुनर को और निखारती है। साथ ही, दानिश न केवल एक टैलेंटेड एक्टर हैं, बल्कि एक माध्यमिक थिएटर निर्देशक और राइटर भी हैं। उन्होंने 'महारानी 2', 'आरण्यक' और 'भक्षक' जैसी कई सफल वेब सीरीज में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान आकर्षित किया है और हाल ही में वो आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' की रोल में सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

Published on:
21 Mar 2026 10:09 am
Also Read
View All
अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

लखनऊ अग्निकांड मामले पर भड़कीं अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी, बोलीं- देश की तरक्की का पैमाना सड़कें नहीं, नागरिकों की सुरक्षा है

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा अभिनेत्री आंचल खुराना का गुस्सा, गर्लफ्रेंड सिया को लेकर बोलीं- शादी नहीं करनी थी तो बता देती

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद