
फिल्म -'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: X)
2008 Mumbai Terror Attacks Hamza Ali Mazari: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दर्शक और फैंस दोनों इस फिल्म की एक्टिंग और कहानी के ट्विस्ट की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में यूज हुए छोटे-छोटे प्रॉप्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इन प्रॉप्स की बारीकियां देखकर लोग मेकर्स की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म में स्टार रणवीर सिंह के रोल हमजा अली मजारी का पासपोर्ट इस समय काफी सुर्खियों में है। इसमें उनकी जन्मतिथि (DOB) 26 नवंबर 1979 दिखाई गई है, जो 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की तारीख से मैच खाती है। ये छोटी-सी बारीकी दर्शकों ने नोट की और इसके पीछे छिपे अर्थ पर चर्चा शुरू कर दी है। बता दें, ट्विटर पर यूजर्स ने इस स्क्रीनशॉट को साझा किया और डायरेक्टर आदित्य धर की इस सोच को कमाल की बताया।
इसके साथ ही पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 21 सितंबर 2008 की भी खूब चर्चा में की जा रही है, जो उस समय की दिल्ली बम धमाकों की हाई अलर्ट स्थिति से जुड़ी है। बता दें, इस तरह के छोटे-छोटे डिटेल्स ने फिल्म को और भी मजेदार, सस्पेंस वाला बना दिया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो, Ranveer Singh एक अंडरकवर भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे, जो दुश्मन इलाके में जाकर मिशन को अंजाम देता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े स्टार्स भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर बेस्ड है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।
फिल्म को देख दर्शक और क्रिटिक्स मेकर्स की इस तरह की बारीक सोच और मेहनत की बहुत तारीफ कर रहे हैं। प्रॉप्स से लेकर कहानी तक सब कुछ इतना ध्यान से बना है कि फिल्म एक यादगार अनुभव बन गई है। बता दें, फैंस भी आगे ऐसे गहरे और सोच-समझकर डाले गए डिटेल्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये साबित कर दिया है कि केवल एक अच्छी कहानी ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खास बातें भी फिल्म को खास और यादगार बनाती हैं।
Published on:
21 Mar 2026 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
