मनोरंजन

पकड़े गए राकेश बेदी! फराह खान ने सरेआम उड़ाई धज्जियां, बताया कैसे फ्री की शराब के लिए ‘धुरंधर’ एक्टर करते थे ये कांड

Farah Khan and Rakesh Bedi: हाल ही में राकेश बेदी को लेकर फराह खान ने सरेआम उनके बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि कैसे ये 'धुरंधर' एक्टर फ्री की शराब पाने के लिए अलग-अलग तिकड़म करते थे।

2 min read
Apr 21, 2026
राकेश बेदी (फोटो सोर्स: x के @indiaforums अकाउंट द्वारा)

Farah Khan and Rakesh Bedi: बॉलीवुड में पुरानी यादें और पुराने दोस्त जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो कुछ ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो हंसा भी देती हैं और उस दौर की मासूमियत भी याद दिला देती हैं। हम आपको आज ऐसी ही कुछ बातें बताने वाले है जब फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए एक्टर राकेश बेदी के घर पहुंचीं।

ये भी पढ़ें

बिना बताए किसिंग सीन पर Shakti Mohan ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ये पूरी तरह स्क्रिप्टेड था

राकेश और उनके दोस्ती की सिलसिला

फराह खान ने व्लॉग में बताया कि राकेश बेदी से उनकी दोस्ती बेहद पुरानी है और ये उस समय की है, जब राकेश FTII में पढ़ाई कर रहे थे और फराह सिर्फ 15 साल की थीं। फराह ने हंसते हुए खुलासा किया कि उस दौर में राकेश और उनके दोस्त रोजाना जावेद अख्तर के घर पहुंच जाते थे फ्री के खाने और मुफ्त की शराब के लिए और उनका दिमाग इन सब चीजों में ज्यादा चलता था। इसके बाद फराह ने कहा कि उस टोली में फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक जैसे नाम भी शामिल होते थे। ये सिलसिला कई सालों तक बड़े आराम से चलता रहा और सब मजे से ये काम करते थे।

बता दें, राकेश बेदी जितना इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार की वजह से अच्छी-खासी तारीफ बटोर रहे हैं, उतना ही उनका सफर काफी पुराना और मजेदार रहा है। 1976 में फिल्म 'बोंगा' से शुरुआत करने वाले राकेश ने 'चश्मे बद्दूर', 'तिरंगा', 'यस बॉस' और 'बुलंदी' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। छोटे पर्दे पर दूरदर्शन का 'श्रीमान श्रीमती' आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

उभरते कलाकारों के लिए एक अनौपचारिक अड्डा

जावेद अख्तर, जो सलीम खान के साथ मिलकर 'शोले', 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी कालजयी फिल्में लिख चुके हैं, उस दौर में उभरते कलाकारों के लिए एक अनौपचारिक अड्डा हुआ करते थे, जिसमें शामिल राकेश बेदी भी थे। सलीम-जावेद की जोड़ी ने मिलकर 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 सुपरहिट रहीं।

Updated on:
21 Apr 2026 07:23 am
Published on:
21 Apr 2026 07:19 am
Also Read
View All