मनोरंजन

किताबों से निकलकर पेपर तक पहुंचा ‘धुरंधर’! हमजा-रहमान बना एग्जाम का टॉपिक, हुआ वायरल

Teacher Got Craze Dhurandar And Make Question Paper: किताबों की दुनिया से निकलकर पेपर तक अपनी पहचान बनाने वाला 'धुरंधर' हमजा-रहमान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

2 min read
Mar 28, 2026
एग्जाम पेपर में 'धुरंधर' की एंट्री (फोटो सोर्स: x)

Teacher Got Craze Dhurandar And Make Question Paper: फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandar 2) का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब ये क्रेज सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि स्कूलों में भी इसकी दिवानगी दिखने लगी है। बता दें, कई टीचर ने अपनी पढ़ाई को मजेदार और रोचक बनाने के लिए इस फिल्म के किरदारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच, एक ऐसा ही खास मामला सामने आया, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

अक्षय कुमार की हीरोइन ने इंडस्ट्री में हुए अन्याय पर किया खुलासा, बोलीं- कई फिल्मों में मेरे सीन काटे गए

उद्देश्य पढ़ाई को मजेदार और मसालेदार बनाना था

एक इंस्टाग्राम यूजर @vidhzverse नाम से एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक अकाउंट्स के टेस्ट पेपर को दिखाया गया है। इस पेपर में धुरंधर फिल्म के किरदारों के नामों का इस्तेमाल किया गया है। इसका उद्देश्य पढ़ाई को मजेदार और मसालेदार बनाना था।

दरअसल, पेपर के एक सवाल में लिखा था कि जमील जमाली, एसपी चौधरी असलम और यालिना जमाली प्रॉफिट और लॉस को बराबर-बराबर बांटते हैं। फिर एसपी चौधरी व्यवसाय से रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में नया प्रॉफिट और लॉस का अनुपात क्या होगा, स्टूडेंट को इन सवालों को हल करना था। इसके साथ ही, एक सवाल में रहमान की मृत्यु की तारीख 5 दिसंबर 2025 बताई गई थी और ये सिर्फ सवालों में ही नहीं, बल्कि पूरे बैलेंस शीट में भी धुरंधर के किरदारो के नाम शामिल किए गए थे। इससे टेस्ट पेपर एक सामान्य परीक्षा से हटकर एक मजेदार और रचनात्मक अनुभव बन गया।

ये नया अंदाज पढ़ाई में ताजगी लाने वाला साबित हो रहा है

बता दें, ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिया है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट भी किए। जैसे कि किसी ने कहा कि लाभ बांटने में उजैर को कम मिला, तो किसी ने ये भी कहा कि ये सभी लोन दाऊद से लेते हैं और ब्याज 20.16% लगा देते हैं। तो वहीं कई लोगों ने कहा कि यदि वे कॉमर्स के छात्र होते तो इस पेपर को हल करने का उन्हें भी अलग मजा आता।

फिल्म धुरंधर का ये नया अंदाज पढ़ाई में ताजगी लाने वाला साबित हो रहा है और इसे देखकर लग रहा है, धुरंधर का नशा स्कूली टीचर्स के सर से अभी तक नहीं उतरी है।

Updated on:
28 Mar 2026 07:20 am
Published on:
28 Mar 2026 07:13 am
Also Read
View All

अगली खबर