मनोरंजन

‘तरक्की करनी है तो भगवान राम की शरण में आओ’, गोविंदा ने Gen Z को दिया खास मैसेज, बोले- ‘बड़ों का सम्मान करो’

Govinda Message To Gen Z: गोविंदा ने Gen Z के लिए खास संदेश साझा किया। उन्होंने युवाओं से माता-पिता, सीनियर्स और बुजुर्गों का सम्मान करने और तरक्की के लिए भगवान राम की शरण में जाने की सलाह दी।
2 min read
Sep 05, 2026
Govinda message to Gen Z
गोविंदा ने Gen Z को दिया खास मैसेज (सोर्स: X-ANI/Instagram-Govinda)

Govinda Lord Ram statement: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने Gen Z के लिए एक खास संदेश साझा किया है। उन्होंने युवाओं से सफलता हासिल करने के साथ-साथ अपनी भाषा और व्यवहार में माता-पिता, सीनियर्स और बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखने की अपील की। गोविंदा ने युवाओं को भगवान राम की शरण में जाने की सलाह देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ों के आशीर्वाद और सपोर्ट को भी अहम बताया।

गोविंदा ने युवाओं को क्या दी सलाह?

गोविंदा ने Gen Z को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खूब सफलता हासिल करें और जिंदगी में आगे बढ़ें। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सफलता के साथ संस्कार और बड़ों का सम्मान भी जरूरी है। एक्टर ने कहा कि युवाओं को बातचीत के दौरान अपनी भाषा का इस्तेमाल करते समय सीनियर्स, माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

'तरक्की करनी है तो भगवान राम की शरण में आओ'

गोविंदा ने युवाओं को भगवान राम की शरण में जाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में तरक्की करनी है तो भगवान राम की शरण में आना चाहिए।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, "युवा खूब सफलता के साथ आगे बढ़ें, अगर तरक्की करनी है, तो भगवान राम की शरण में आओ।" गोविंदा के इस संदेश में सफलता के साथ बड़ों के सम्मान और आशीर्वाद को महत्व देने की बात कही गई है।

गोविंदा रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के रूप में आने वाले है नजर

बता दें, दिग्गज एक्टर गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है और शो के मेकर्स के साथ उनकी बातचीत आखिरी दौर में पहुंच गई है। अगर डील फाइनल होती है तो यह पहली बार होगा, जब गोविंदा किसी रियलिटी टीवी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। हालांकि, गोविंदा या शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा इस ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिलहाल डील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। शो में उनकी एंट्री होती है तो फैंस को एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

Updated on:
05 Sept 2026 07:32 pm
Published on:
05 Sept 2026 07:32 pm