मनोरंजन

गोविंदा संग सुनीता के रिश्ते में नहीं भर रही दरार? हालिया जवाब से फिर शुरू हुईं तलाक की अटकलें

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच क्या सबकुछ ठीक नहीं है। सुनीता के हालिया जवाब से एकबार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

2 min read
Apr 23, 2026
Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours
Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours (सोर्स- एक्स)

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले काफी समय से चर्चाओं में लगातार बना हुआ है। दोनों के एक दूसरे के अलग होने की खबरों ने भी बीच में जोर पकड़ा लेकिन सुनीता ने सामने आकर कहा था कि हम एक दूसरे से अलग बिल्कुल नहीं हो रहे हैं। अब सुनीता के हालिया जवाब ने एक बार फिर से अटकलों को तेज कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

सुनीता ने गोविंदा पर क्या कहा? (Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours)

दरअसल गुरुवार सुबह सुनीता आहूजा पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं तो यहां उनसे गोविंदा को लेकर सवाल किया गया। पैपराजी ने सवाल किया कि गोविंदा सर कहां हैं। इस पर सुनीता ने कहा कि वो होंगे घर में। इसके बाद पैपराजी ने कहा कि वो स्पॉट क्यों नहीं हो रहे आजकल। इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता भाई।

सुनीता के इस जवाब से एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगना शुरू जरूर हो गया है। सुनीता ने जिस तरह से गोविंदा को लेकर जवाब दिया उससे बहुत लोगों के मन में एक बार फिर से शक पैदा हो गया है।

सुनीता बोलीं- पापी पेट के लिए करना पड़ता है (Sunita Ahuja On PatchUp With Krushna Abhishek)

गुरुवार को स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि उनका पैच अप हो गया है। तो इस पर उन्होंने कहा कि हां मैंने दोनों बच्चों को माफ कर दिया है। अब दुश्मनी खत्म हो गई है। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि क्या करे। पापी पेट के लिए करना पड़ता है। अब हम काम करने के ऊपर फोकस करेंगे।

बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि अपने काम पर ध्यान दो। इसलिए शो शूट कर लिया है मैंने पूरा। बता दें सुनीता यहां लाफ्टर शेफ्स की बात कर रही थीं, जिसका शूट हो चुका है। इस वीकेंड पर वो टेलिकास्ट भी किया जाएगा।

सुनीता ने पैसों के लिए किया माफ? (Sunita Ahuja On PatchUp With Krushna Abhishek)

दिलचस्प बात ये है कि सुनीता ने इशारों ही इशारों में ये कहने की कोशिश की कि उन्हें शो में जाने के लिए पैसे मिल रहे थे तो उन्होंने सालों पुरानी दुश्मनी को भुलाते हुए लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश की। वैसे यहां उनसे गोविंदा को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसे दिखाया जैसे उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

Published on:
23 Apr 2026 05:12 pm