मनोरंजन

सिर्फ आंधी नहीं, सुनामी है हमजा…हफ्ते भर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार! ‘हमजा’ के आगे सब फेल, टूटे सारे रिकॉर्ड्स

Dhurandhar The Revenge: हमजा जैसे तूफान ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है कि सिर्फ आंधी नहीं, बल्कि मानो एक सुनामी का प्रभाव पैदा कर दिया है।

2 min read
Mar 19, 2026
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar The Revenge: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आज रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बता दें, फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि इसे 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली' के सीक्वल से भी आगे माना जा रहा है और इसे सभी फिल्मों का बाप कहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

UAE की सलाखों के पीछे भाई विक्रांत के लिए भावुक हुईं सेलिना जेटली, कि दर्द भरी अपील हुआ वायरल

दमदार ओपनिंग की उम्मीद तो तय है

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और Sacnilk के मुताबिक, ये फिल्म शहरों में हाई डिमांड में है और प्रीमियम टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है। दरअसल, केवल एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी दमदार ओपनिंग की उम्मीद तो तय है।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की लीड रोल वाली इस फिल्म के पेड प्रीव्यू में 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने 36 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि एक नया भारतीय रिकॉर्ड है। इसके साथ ही, एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही भारत में 25 करोड़ रुपये के आस-पास के कलेक्शन को छू लिया है।

फिल्म की डिमांड केवल भारत में ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी

इस फिल्म की डिमांड केवल भारत में ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी 'धुरंधर 2' के अच्छे कलेक्शन की खबरें सामने आई हैं। बता दें, नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स ने 5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार हुआ है। इसका मतलब ये है कि फिल्म का ग्लोबल एडवांस कलेक्शन 130 करोड़ रुपये से ऊपर तक पहुंच चुका है, जबकि ये रिलीज से दो दिन पहले ही हुआ है।

बता दें, पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग के कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ये अंदाजा लगाया है कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगा। ये आंकड़े शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' की पहली दिन की कमाई से भी ऊपर हो सकती हैं। साथ ही, विदेशी बाजार में भी फिल्म के अच्छे परिणाम आने की संभावना है क्योंकि ये नॉथ अमेरिका में सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इसके अलावा, खाड़ी देश और पाकिस्तान में रिलीज ना होने के बाद भी, फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आने वाली है।

चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'धुरंधर 2' अपने पहले दिन 200 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है और अगर ऐसा हुआ, तो ये 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'पुष्पा 2' के बाद चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होगी, जो इतनी बड़ी ओपनिंग कर पाई है। ये बॉलीवुड की पहली फिल्म भी होगी जो इस तरह से रिकॉर्ड को बनाएगी।

धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज होने के बाद वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने कामयाबी हासिल की थी। अब उम्मीद है कि ये फिल्म भी उसी तरह दर्शकों का दिल जीत पाएगी। अगर ऐसा हुआ, तो 4 दिन के लंबे वीकेंड में ये फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये और विश्वभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Updated on:
19 Mar 2026 11:29 am
Published on:
19 Mar 2026 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर