19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UAE की सलाखों के पीछे भाई विक्रांत के लिए भावुक हुईं सेलिना जेटली, कि दर्द भरी अपील हुआ वायरल

celina jaitly brother vikrant jaitly case: UAE की सलाखों के पीछे बंद भाई विक्रांत के लिए सेलिना जेटली ने दिल को छू लेने वाली अपील की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
UAE की सलाखों के पीछे भाई विक्रांत के लिए भावुक हुईं सेलिना जेटली, कि दर्द भरी अपील हुआ वायरल

सेलिना जेटली (फोटो सोर्स; X)

Celina Jaitly Brother Vikrant Jaitly case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने परिवार से जुड़े एक संवेदनशील मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके भाई विक्रांत जेटली, जो संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं। बता दें, एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भाई से मिलने की अपनी आखिरी उम्मीद भी अब खो दी है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि अदालत में उनके भाई विक्रांत जेटली उनसे बात करने से मना कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसी से कनेक्ट नहीं करना चाहते और कानूनी फैसले अपनी पत्नी चारुल जेटली से सलाह लेकर लेंगे। इसके बाद भी, सेलिना ने साफ कहा कि वे हमेशा अपने भाई के साथ खड़ी रहेंगी।

बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के बंद हैं

सेलिना ने 18 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने भाई के फैसले को समझने की बात कही और लिखा कि उन्होंने आखिरी बार अपने भाई से 23 अगस्त 2024 को बात की थी। कुछ दिनों बाद, 6 सितंबर 2024 को उनका भाई हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें मई 2025 तक छुपाकर रखा गया और फिर उन्हें मध्य पूर्व के एक डिटेंशन सेंटर में भेजा, जहां वे अभी तक 18 महीने से बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के बंद हैं। उनसे मिलने की अनुमति बहुत कम ही दी जाती है।

इतना ही नहीं, सेलिना ने ये भी बताया कि हिरासत के दौरान उनके भाई को क्या-क्या बताया गया होगा, उन्हें पता नहीं है। साथ ही, उनका मानना है कि उनके भाई उनकी बहुत चिंता करते हैं और संभव है कि अधूरी जानकारी के कारण वे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों से बचाने की कोशिश कर रहे हों और ऐसे हालात में हिरासत में रखे गए व्यक्ति के फैसले को उसी परिस्थिति में समझा चाहिए।

भाई की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर चिंता सता रही है

इस पर सेलिना ने कहा कि जब तक वे सीधे अपने भाई से मिलकर बात नहीं कर लेतीं, तब तक किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर सकतीं। वे अपने भाई को अपने बेटे जैसा मानती हैं और जीवनभर उनके साथ खड़ी रही है और वादा किया है कि वो हमेशा अपने भाई के लिए खड़ी रहेंगी।

बता दें, उनकी सबसे बड़ी चिंता भाई की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर है, जिसपर उनका कहना है कि ये मामला कभी उनके बारे में नहीं था, बल्कि उनका मकसद सिर्फ इतना था कि उन्हें अपने भाई से मिलने और उनसे बात करने का अवसर मिले और उन्हें सही कानूनी मदद मिल सके, बाकि वे खुश हैं कि जून 2025 से भारत सरकार को विक्रांत से मिलने का अवसर मिला है और सरकार आगे भी उन्हें और उनकी पत्नी को कानूनी सहायता देने के लिए प्रेरित कर रही है।

सेलिना ने भारत सरकार को धन्यवाद किया

सेलिना ने भारत सरकार को धन्यवाद किया और कहा कि वे इस बात के लिए आभारी हैं और सरकार लगातार उनके भाई के स्वास्थ्य और स्थिति पर ध्यान दे रही है और इस मामले में प्रयास जारी रखेगी। उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि उनके भाई की सुरक्षा, कानूनी अधिकार और सम्मान बना रहे।

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट के अंत में दोहराया कि वे भाई के साथ हमेशा खड़ी रहेंगी और ये सुनिश्चित करेंगी कि उन्हें सही कानूनी मदद मिलती रहे, भले ही वे किसी भी वजह से उनसे बात ना करें, लेकिन मेरा जो फर्ज है मैं उसे हमेशा निभाउंगी।