मनोरंजन

कौन हैं हंसिका कृष्णा? जिनके लीक हुए प्राइवेट वीडियो से मची सनसनी, फिल्मों में करने वाली हैं एट्री

Hansika Krishna Leaked Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसिका कृष्णा का एक विवादित वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस कथित वीडियो में उनके प्राइवेट पल नजर आ रहे हैं।

2 min read
May 08, 2026
Hansika Krishna Leaked Private Video (सोर्स- एक्स)

Hansika Krishna Leaked Private Video: सोशल मीडिया की चमकती दुनिया में रातों-रात स्टार बनना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल उस लोकप्रियता को संभालना भी होता है। इन दिनों केरल की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसिका कृष्णा अचानक विवादों में घिर गई हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुए एक कथित वीडियो ने उन्हें सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। हालांकि वीडियो की सच्चाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें

Daadi Ki Shaadi Review: बिना शोर-शराबे के रिश्तों की अहमियत सिखा जाती है फिल्म, कहानी में भरपूर इमोशन्स लेकिन लंबे खिचे कुछ सीन

कौन हैं हंसिका कृष्णा? (Hansika Krishna Leaked Private Video)

20 साल की हंसिका कृष्णा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक चर्चित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कृष्णकुमार अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। वहीं उनकी बहनें अहाना कृष्णा और ईशानी कृष्णा भी मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन हंसिका ने फिल्मों से अलग सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई।

इंस्टाग्राम रील्स और डांस वीडियोज से मिली पहचान

हंसिका ने बहुत कम उम्र में इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बना ली थी। उनके डांस वीडियो, फैशन रील्स और ग्लैमरस कंटेंट को युवाओं ने खूब पसंद किया। देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। आज इंस्टाग्राम पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और उनके हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं

हालांकि सोशल मीडिया पर मिली यही लोकप्रियता अब उनके लिए परेशानी का कारण बनती दिख रही है। हाल में इंटरनेट पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि वो हंसिका कृष्णा से जुड़ा हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई।

वीडियो की सच्चाई पर बना हुआ है सस्पेंस

वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि ये कंटेंट किसी प्राइवेट सब्सक्रिप्शन अकाउंट से बाहर आया, जबकि कुछ यूजर्स इसे एडिटेड या AI जनरेटेड वीडियो बता रहे हैं। अब तक इस वीडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी टेक्निकल जांच की रिपोर्ट सामने आई है।

इंटरनेट पर बढ़ी आलोचना (Hansika Krishna Leaked Private Video)

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंसिका और उनके परिवार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ ने बिना पुष्टि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने को गलत कहा। कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या डिजिटल दौर में डीपफेक और AI तकनीक का गलत इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।

फिल्मों में एंट्री की तैयारी

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हंसिका अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के मुताबिक वह जल्द ही मलयालम फिल्म ‘बैचलर पार्टी 2 डी’यूक्स’ में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नसलेन दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

फिलहाल विवाद के बीच हंसिका कृष्णा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया की दुनिया, वायरल कंटेंट और ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ें

ममता की कुर्सी जाने के बाद बवाल ही बवाल! लोगों द्वारा चोर बुलाने पर बोले एक्टर देव, नफरत की राजनीति नहीं करते
Updated on:
08 May 2026 12:23 pm
Published on:
08 May 2026 12:02 pm
Also Read
View All
Daadi Ki Shaadi Review: बिना शोर-शराबे के रिश्तों की अहमियत सिखा जाती है फिल्म, कहानी में भरपूर इमोशन्स लेकिन लंबे खिचे कुछ सीन

ममता की कुर्सी जाने के बाद बवाल ही बवाल! लोगों द्वारा चोर बुलाने पर बोले एक्टर देव, नफरत की राजनीति नहीं करते

मैं जिंदा हूं! अपनी मौत की खबर सुन हक्के-बक्के रह गए शक्ति कपूर, गुस्से में बोले- अब कानूनी कार्रवाई करूंगा

करारी हार के बाद ममता बनर्जी के स्टार नेता ने छोड़ी राजनीति, निर्देशक राज चक्रवर्ती ने नई सरकार को दी बधाई

थलापति विजय के सीएम बनने की राह में अड़चन, कमल हासन-खुशबू सुंदर समेत कई सितारों ने बताया तमिलनाडु का अपमान