मनोरंजन

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट आया सामने, बताया- ‘चाहे शादी टूट गई, लेकिन…’

Hansika Motwani First Post After Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का हाल ही में तलाक हो गया है। अलग होने के बाद हंसिका ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक खास शब्द का इस्तेमाल किया। जानिए एक्ट्रेस के इस पोस्ट का असली मतलब क्या है।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2026, 4:38 PM IST
Hansika Motwani First Post After Divorce
Hansika Motwani post meaning Chardi Kala always (source: instagram)

Hansika Motwani First Post After Divorce: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले काफी समय से जो अनुमान लगाए जा रहे थे, वो अब सच साबित हो गए हैं। हंसिका और उनके पति सोहेल खतूरिया का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। पेरिस के एफिल टावर के सामने फिल्मी अंदाज में हुए प्रपोजल से लेकर जयपुर के मुंडोता फोर्ट में हुई शाही शादी तक, सब कुछ किसी सपने जैसा था। लेकिन यह साथ ज्यादा लंबा नहीं चल सका। तलाक की खबरों के बीच अब हंसिका ने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

तलाक के बाद हंसिका का पहला पोस्ट

बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिलने के अगले ही दिन हंसिका मोटवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'चढ़दी कला-ऑलवेज'। इस छोटे से मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस 'चढ़दी कला' का मतलब क्या है? यह एक पंजाबी शब्द है जिसका मतलब होता है हमेशा जोश में रहना और कभी हिम्मत न हारना। हंसिका ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि चाहे शादी टूट गई हो, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा है। वो इस दुख से बाहर निकलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

क्यों टूटा यह रिश्ता?

दिसंबर 2022 में जयपुर में हुई इस शाही शादी में दरार तब दिखने लगी थी, जब हंसिका ने अचानक अपने पति सोहेल के साथ वाली सारी फोटो डिलीट कर दी थीं। कोर्ट में यह बताया गया कि दोनों के स्वभाव, सोचने के तरीके और लाइफस्टाइल में काफी अंतर था। जुलाई 2024 से ही दोनों अलग रह रहे थे। परिवार और दोस्तों ने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया।

बिना किसी लड़ाई के हुआ तलाक

हंसिका के वकील अदनान शेख ने बताया है कि यह तलाक बहुत ही शांति से हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल से एक रुपया भी नहीं मांगा है। वो बस चाहती थीं कि यह रिश्ता इज्जत के साथ खत्म हो जाए ताकि वो अपने काम पर ध्यान दे सकें। हंसिका अब अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर फिल्मों और अपने करियर में बिजी होना चाहती हैं।

एक नई शुरुआत करना चाहती है हंसिका

हंसिका मोटवानी अब पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर रही हैं। उनका यह 'चढ़दी कला' वाला मैसेज सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो अपनी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव या दुख से गुजर रहे हैं। यह शब्द सिखाता है कि जो बीत गया उसे माफ करो, जो आज है उसे स्वीकार करो और जो आने वाला कल है, उसका स्वागत मुस्कुराहट के साथ करो।

Updated on:
3 Apr 2026, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार