
Hardik Pandya & Mahieka wedding Rumours: हार्दिक पंड्या पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नताशा स्टेनकोविच से तलाक के 1 साल बाद अब हार्दिक पांड्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं, वो माहिका शर्मा जो एक मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, उनके साथ रिश्ते में हैं। बता दें, दोनों अपनी कभी रोमांटिक फोटो तो कभी पूजा-पाठ करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब कहा जा रहा है कि कपल जल्द शादी करने वाले हैं।
इतना ही नहीं, कटक टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद हार्दिक पंड्या का एक वीडियो बीसीसीआई टीवी पर आया है। बता दें, इस वीडियो में हार्दिक ने इंजरी के बाद अपनी वापसी और कई प्राइवेट बातें शेयर की है। इसके बाद उन्होंने अपने करीबियों के साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी स्पेशल एक बात कही है, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई टीवी के वीडियो में कहा, "जबसे माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं मेरे साथ सब कुछ अच्छा-अच्छा ही हुआ है, फिर हार्दिक ने माहिका को मैच के बाद खुलेआम उन्होंने पार्टनर भी कहा।"
बता दें, पिछले कुछ दिनों से लगातार हार्दिक पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को सोशल करते दिखे हैं। उनकी और माहिका की बॉन्डिंग अब किसी से भी नहीं छिपी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले हार्दिक पंड्या की सगाई की भी खबरें सुर्खियों में थीं। पिछले दिनों हार्दिक और माहिका की कुछ फोटो और वीडियो सामने आए थे, जिसमें दोनों एक पूजा सेरेमनी में थे। इसमें पंडित भी नजर आ रहे थे। इसे देख सोशल मीडिया पर अफवाहे उड़ रही थी कि हार्दिक और माहिका ने सगाई कर ली, लेकिन ऐसा कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ था और दोनों में से किसी ने भी इसका दावा नहीं किया था।
अब एक बार फिर जब हार्दिक ने ऑफिशियली माहिका को अपनी पार्टनर मान लिया और जिंदगी में आने की बात कही, जिससे अब फैंस के मन में ये सवाल आने शुरू हो गए है कि क्या हार्दिक दूसरी शादी करेंगे? हार्दिक पंड्या ने पहली शादी सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से की थी। दोनों की शादी लगभग 4 साल चली और दोनों का एक बेटा अगस्त्या भी है। साल 2024 में दोनों अलग हो गए थे। अब हार्दिक ने मूव ऑन कर लिया है और ऑफिशियली अनाउंस भी किया है अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बारें में।