Talwiinder Makes Surprise Appearance At Pakistani Singer: टोरंटो कॉन्सर्ट में भारत और पाकिस्तान के संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां दोनों देशों के स्टार्स ने मिलकर एक यादगार परफॉमेंस दी। इस कार्यक्रम में अचानक पंजाबी गायक तलविंदर की भी उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया।
Talwiinder Makes Surprise Appearance At Pakistani Singer: कनाडा के टोरंटो में रविवार की रात कुछ ऐसा हुआ जो वहां मौजूद दर्शकों के लिए एक यादगार पल बन गया। बता दें, पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव शो के दौरान जब पंजाबी सिंगर तलविंदर अचानक स्टेज पर आए, तो पूरा वेन्यू खुशी से गूंज उठा। किसी को अंदाजा नहीं था कि वो शाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब तलविंदर और हसन रहीम एक ही मंच पर साथ आए। दोनों ने मिलकर अपना फेमस ट्रैक 'Wishes' परफॉर्म किया, जिसे सुनकर भीड़ झूम उठी। दरअसल, दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री और गर्मजोशी ने ये बिल्कुल नहीं लगने दिया कि वे पहली बार साथ परफॉर्म कर रहे हैं। हसन ने स्टेज पर ही तलविंदर को अपना "दूसरी मां का भाई" कहकर संबोधित किया, जिसने माहौल को और भी इमोशनल बना दिया।
इस पूरे मोमेंट्स को कैमरे में कैद करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। बता दें, दोनों के बीच का भाईचारा और मस्ती भरा अंदाज देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और आज सोमवार, 11 मई को तलविंदर ने अपने सोशल मीडिया पर हसन के साथ कई कैंडिड फोटोज पोस्ट कीं और लिखा, "टोरंटो में विशेज पूरी हुईं।" इस एक लाइन ने फैंस के दिलों को छू लिया। कमेंट सेक्शन में भावनाओं का सैलाब आ गया।
एक यूजर ने लिखा कि ये हैरानी की बात है कि म्यूजिक ने जिंदगी से पहले ही इन दोनों को आपस में जोड़ दिया। किसी ने कहा, "बॉर्डर्स से बंटे, लेकिन म्यूजिक से जुड़े।" तीसरे फैन ने लिखा, "आर्ट की कोई सरहद नहीं होती।" कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया, "टोरंटो ने चुपके से इतिहास देख लिया।" एक फैन का ये कमेंट भी खूब वायरल हुआ, "ये मेरे 2026 के विजन बोर्ड पर नहीं था, लेकिन खुशी है कि जिंदगी के अपने कुछ और प्लान थे।"
बता दें, ये कोलेबोरेशन सिर्फ एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस नहीं रहा, ये भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का एक खूबसूरत प्रतीक बन गया। इन दिनों तलविंदर सिर्फ अपनी म्यूजिक के कारण नहीं, बल्कि एक्ट्रेस दिशा पटानी से जुड़ी अटकलों की वजह से भी चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में एक्ट्रेस नूपुर सनन की शादी से पहले एक इवेंट में काफी करीब देखा गया था। खास बात ये थी कि तलविंदर ने इस मौके पर अपना चिर-परिचित मास्क या स्कल पेंट नहीं लगाया था।