मनोरंजन

ऋतिक रोशन से लेकर आलिया भट्ट तक, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर आई सेलेब्स की प्रतिक्रिया

Dhurandhar 2: ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और बॉलीवुड में धूम मच गई। आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, राम गोपाल वर्मा और रूपाली गांगुली सहित कई सेलेब्स ने फिल्म के एक्शन, रणवीर सिंह के लुक और परफॉर्मेंस की तारीफ की। दर्शक अब फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।
2 min read
Mar 07, 2026
Dhurandhar 2 trailer celebrities reactions.
Celebrities praising the thrill of Dhurandhar 2.

Celebrities Reaction On Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर देखने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, राम गोपाल वर्मा और रूपाली गांगुली समेत कई सेलेब्स ने फिल्म के एक्शन, स्केल और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।

‘ट्रेलर है पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल’

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और टीम की जमकर तारीफ की। आलिया ने लिखा कि ट्रेलर 'बीस्ट मोड ऑन' है और यह पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल लग रहा है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस में भी फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया।

राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘स्ट्रैटोस्फेरिक’ लेवल का ट्रेलर

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी ट्रेलर से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल का है। उनके मुताबिक निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दमदार वापसी करने वाले हैं।

ऋतिक रोशन को भी पसंद आया ट्रेलर (Celebrities Reaction On Dhurandhar 2 Trailer)

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार लगा। ऋतिक ने यह भी माना कि भले ही पहली फिल्म के कुछ पहलुओं पर उनकी राय अलग रही हो, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने रणवीर सिंह की इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'टू टू गुड। किलिंग इट।'

रूपाली गांगुली ने जताई बड़ी उम्मीद

टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म पहले ही काफी दमदार थी और अब दूसरे पार्ट से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। रुपाली ने कहा कि उन्होंने धुरंधर फिल्म दो बार थिएटर में देखी और बहुत पसंद आई। उनका भाई विजय गांगुली, जो फिल्म में शरारत और फजला गाने के लिए कोरियोग्राफर हैं, उन्हें धुरंधर 2 के कुछ हिस्से वीडियो कॉल पर दिखा रहे थे। रुपाली ने कहा, 'हर शॉट कमाल का था, मैंने उन्हें दोबारा दिखाने के लिए कहा।'

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के लुक की चर्चा

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। खासकर रणवीर सिंह के दमदार लुक, एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक की खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर में रणवीर सिंह दो अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

'धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सेलेब्रिटीज की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद अब दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
07 Mar 2026 05:11 pm
Published on:
07 Mar 2026 05:11 pm