मनोरंजन

‘मैं आतंकवादियों को मुसलमान नहीं मानता’, पहलगाम हमले पर आमिर खान का बड़ा बयान

Aamir Khan's big statement on Pahalgam attack : आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया, लेकिन अपने पहलगाम आतंकी हमले के बयान को लेकर वो आलोचनाओं में घिरे नजर आ रहे है।
2 min read
Jun 16, 2025
‘मैं आतंकवादियों को मुसलमान नहीं मानता’, पहलगाम हमले पर आमिर खान का बड़ा बयान

Aamir Khan's big statement on Pahalgam attack : आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के अगले पार्ट को लेकर बॉक्स ऑफिस पर नया पहचान बनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा भी चल रही थी। लेकिन अब आमिर खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया के समय को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए इस बारे में खुलकर बात की है।

पहलगाम हमले पर आमिर खान का बड़ा बयान

बता दें कि आमिर खान ने पहलगाम आतंकी हमले को 'क्रूर' और 'कायरतापूर्ण' बताया और कहा आतंकवादी हमला क्रूर था। ये केवल आतंकवादियों की कायरता को दिखाता है कि वे हमारे देश में घुसे और आम लोगों पर गोलियां चलाईं। आप या मैं भी वहां हो सकते थे। उन्होंने उनका धर्म पूछा और फिर गोलियां चलाईं।

आमिर खान ने जानें इस पर क्या कहा

आमिर खान ने आगे साफ कहा है कि भले ही लोगों ने उनके तत्काल सोशल मीडिया पोस्ट को नहीं देखा। लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। लोग वहां ऐसी घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद एक कार्यक्रम में इस मामले को संबोधित किया , और कहा ये न केवल हमारे देश पर बल्कि हमारी एकता पर भी हमला था। हालांकि उन्हें हमारे देश से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है।

अनंतनाग जिले के पहलगाम में नरसंहार

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास बैसरन घास के मैदान में भीषण सामूहिक गोलीबारी हुई थी। हिंदू पर्यटकों के पहलगाम नरसंहार के नाम से मशहूर इस हमले में द रेजिस्टेंस फ्रंट ( TRFसे जुड़े आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी। इस जानलेवा हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं।

Updated on:
16 Jun 2025 02:46 pm
Published on:
16 Jun 2025 01:45 pm
Also Read
View All
‘मैं दिशा का PA नहीं हूं भाई!’ कैटरीना वाले सवाल पर अक्षय कुमार का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाए लोग

Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल जा चुके अभिनेता दर्शन के बेटे का हुआ एक्सीडेंट? अब पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो कार नहीं चला रहा था