Anurag Dobhal UK 07 Rider health update:अनुराग डोभाल की सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनकी पहली पोस्ट ने सभी के दिल को छू लिया है। उन्होंने अपने शब्दों में वो दर्द और अकेलापन बयां किया, जो उनके लिए बहुत मुश्किल है।
Anurag Dobhal UK 07 Rider health update: यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल, जिन्हें उनके फैंस 'यूके 07 राइडर' के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने अपनी हालिया हेल्थ स्टेटस को अपने फैंस के आगे शेयर किया है। बता दें, कुछ दिन पहले हुई गंभीर कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके दोनों कूल्हे (Hips) की हड्डियां टूट गई थीं। बाद में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उनके फेफड़े (Lungs) भी बुरी तरह डैमेज हो गए हैं और उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, लेकिन अब उनके हेल्थ पर अच्छी अपडेट आई है। बता दें, हाल ही में अनुराग को ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया हैं और अब खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।
अनुराग डोभाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुराग अस्पताल के बिस्तर पर बैठें है और अपनी इमोशन्स को जाहिर करते हुए लिखा," मैंने सोचा नहीं था जिंदा लौटूंगा वो भी इस तरह ऐसी हालत में।" अनुराग ने बताया कि जिस रास्ते पर वे चल रहे थे, वहां से वापस लौटना लगभग नामुमकिन था, लेकिन ये उनके लिए एक बड़ा चमत्कार साबित हुआ है।
इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को 'अनाथ' बताते हुए कहा कि अभी वे अकेला महसूस कर रहे हैं और भविष्य के बारे में कुछ भी सोचने की हालत में नहीं हैं। साथ ही, अनुराग ने इसे अपनी जिंदगी का दूसरा जन्म माना है और माना कि भगवान ने उनकी जिंदगी के लिए कुछ खास सोच रखी है, इसके लिए उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे और उनकी सलामती की प्रार्थना की।
अनुराग डोभाल की शेयर की गई तस्वीरों को देख कई फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट दिखाया है। एक यूजर ने लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई,'। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'पागलपन मत कर, हम सब तेरे साथ हैं, तू अकेला नहीं है, समझा।' बता दें, फैंस ने ये भी कहा कि लाखों लोग उनके परिवार की तरह उनके साथ हैं और उनकी जल्दी सेहतमंद होने की दुआ भी कर रहे हैं। दरअसल, इस कार हादसे ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया था, मगर अब उनकी रिकवरी की खबर से सभी में खुशी की लहर दौड़ गई है।