India Got Latent Season 2: 'India’s Got Latent 2' के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया भट्ट गेस्ट जज बनकर पहुंचीं तो कंटेस्टेंट्स से लेकर होस्ट समय रैना तक ने उनके ऊपर वन-लाइनर की झड़ी लगा दी। जिगरा' से लेकर Alpha तक, आलिया के डायलॉग्स, एक्सप्रेशन और यहां तक कि 'RRR' के ऑस्कर स्पीच का भी मजाक उड़ाया।

India's Got Latent Season 2: नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुए 'India’s Got Latent 2' के पहले एपिसोड ने सोशल मीडिया पर दमदार तरीके से चर्चा छेड़ दी है। शो में बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आईं। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि पूरे एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट पर कई मजाक किए, लेकिन एक्ट्रेस ने हर बात को मुस्कुराकर लिया।
शो की शुरुआत से ही समय रैना अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने आलिया भट्ट का वेलकम करते हुए कहा कि ये शो का सबसे अच्छा और उनके करियर का सबसे बुरा मोमेंट है। इसके बाद भी आलिया भट्ट ने हंसते हुए जवाब दिया और माहौल को हल्का बनाए रखा। बता दें, बात तब और मजेदार हो गई जब समय ने आलिया की फिल्म 'जिगरा' पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें फिल्म देखकर पछतावा हुआ था। इस पर नाराज होने के बजाय आलिया ने मजाक में उनका धन्यवाद किया और कहा कि कम से कम उन्होंने फिल्म देखी तो सही। उनकी इस प्रतिक्रिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
एपिसोड के दौरान आलिया भट्ट और शरवरी ने भी समय रैना को कई बार रोस्ट किया। साथ ही, दोनों ने साबित किया कि वे सिर्फ मजाक सुनने ही नहीं, बल्कि जवाब देने भी आई हैं। इसी वजह से शो में हंसी-मजाक का संतुलन बना रहा और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला। बता दें, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आलिया के व्यवहार की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि एक सुपरस्टार होने के बावजूद उन्होंने खुद पर बने जोक्स को सहजता से लिया। जहां आमतौर पर सेलेब्रिटीज ऐसे मजाकों से असहज हो जाते हैं, तो वहीं आलिया पूरे एपिसोड में खुलकर हंसती नजर आईं।
बता दें, फैंस का मानना है कि यही वजह है कि आलिया भट्ट आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखती हैं। उनकी सादगी, आत्मविश्वास और खुद पर हंसने की क्षमता ने इस एपिसोड को और ज्यादा यादगार बना दिया। साथ ही, 'India’s Got Latent 2' का ये पहला एपिसोड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आलिया भट्ट की स्पोर्टिंग स्पिरिट की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें उनके पति रणवीर कपूर की चर्चा की गई।