Indias Richest Comedian: कॉमेडी की दुनिया में पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे कॉमेडियन में से कौन सबसे ज्यादा अमीर माना जाता है, चलिए जानते हें।
Indias Richest Comedian: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी को अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन कुछ कलाकारों ने अपनी मेहनत और टैलेंट से साबित कर दिया कि लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल कला है। यही वजह है कि आज भारत के कई कॉमेडियन सिर्फ लोकप्रिय ही नहीं बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं। छोटे शहरों और संघर्षों से निकलकर इन सितारों ने ऐसा मुकाम हासिल किया है कि आज उनकी लाइफस्टाइल किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है।
जब भी भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन्स की बात होती है तो सबसे पहला नाम कपिल शर्मा का सामने आता है। कभी थिएटर और छोटे स्टेज शो से शुरुआत करने वाले कपिल आज टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज कुछ सौ रुपयों से की थी, लेकिन आज उनकी कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। मुंबई में आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां और विदेशों में शो, कपिल आज बेहद शानदार जिंदगी जी रहे हैं।
कॉमेडी की दुनिया में कृष्णा अभिषेक का नाम भी काफी बड़ा माना जाता है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के दम पर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। गोविंदा के भांजे कृष्णा आज कई रियलिटी और कॉमेडी शोज का अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। पत्नी कश्मीरा शाह के साथ उनकी जोड़ी भी अक्सर चर्चा में रहती है।
भारती सिंह ने भी अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। पंजाब के साधारण परिवार से आने वाली भारती ने संघर्षों के बीच अपने सपनों को पूरा किया। ‘कॉमेडी सर्कस’ से मिली पहचान ने उन्हें टीवी की सबसे चर्चित महिला कॉमेडियन बना दिया। आज वह एंकरिंग, कॉमेडी शो और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों की कमाई कर रही हैं। माना जाता है कि उनकी संपत्ति 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच है।
सुनील ग्रोवर भी उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया। ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ जैसे किरदारों ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। कपिल शर्मा के साथ लंबे विवाद के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। अब फिर से कपिल के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे सुनील की कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है।
कीकू शारदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी कॉमिक एक्टिंग और अलग-अलग किरदार दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी वह नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार किकू की संपत्ति 35 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
इसके अलावा हर्ष लिम्बाचिया ने लेखक, निर्माता और होस्ट के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारती सिंह के पति हर्ष ने कई हिट शोज लिखे और प्रोड्यूस किए हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है।