
DJ HUGEL Jamaican Bam Bam in Alpha: यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी जैसी दमदार स्टारकास्ट मौजूद है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है ट्रेलर में यूज किए गए इंटरनेशनल DJ HUGEL के फेमस ट्रैक ‘Jamaican Bam Bam’ ने, यही वजह है कि अब फैंस के बीच एक मजेदार बहस शुरू हो गई है। क्या 'अल्फा' (Alpha) का असली हीरो इसका हाई-ऑक्टेन म्यूजिक है या फिर इसकी फीमेल असैसिन और स्पाई किरदार?
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म के रूप में ‘अल्फा’ (Alpha) पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन ट्रेलर में ग्लोबल म्यूजिक का इस्तेमाल ये संकेत देता है कि मेकर्स सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बेच रहे, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहचान दिलाने की तैयारी कर रहे हैं। DJ HUGEL का ये ट्रैक दुनियाभर के क्लब्स और म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी पहचान बना चुका है। ऐसे में इसका फिल्म के ट्रेलर में शामिल होना एक सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है।
ट्रेलर में जहां आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन मोड में नजर आती हैं, तो वहीं बैकग्राउंड में बजता ‘Jamaican Bam Bam’ पूरे विजुअल अनुभव को एक ग्लोबल टच देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ट्रेलर के एक्शन से ज्यादा उसके म्यूजिक की तारीफ करते दिखाई दिए। इसमें कुछ फैंस का मानना है कि ये ट्रैक फिल्म को भारत के बाहर भी बड़ी पहचान दिला सकता है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि आज के दौर में ट्रेलर सिर्फ कहानी दिखाने का माध्यम नहीं रह गया है। म्यूजिक, विजुअल स्टाइल और इंटरनेशनल अपील भी दर्शकों को आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ‘अल्फा’ का ट्रेलर इसी नए ट्रेंड का एक्जैम्पल माना जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शक फिल्म के दमदार फीमेल किरदारों को ज्यादा पसंद करते हैं या फिर DJ HUGEL का वो म्यूजिकल जादू, जिसने ट्रेलर को रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बना दिया। फिलहाल इतना तय है कि ‘अल्फा’ (Alpha) ने अपने एक्शन के साथ-साथ अपने ग्लोबल साउंडट्रैक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया है।