मनोरंजन

ये खेल नहीं, नीचता है! राकेश बापट के परिवार ने विशाल कोटियन को लिया आड़े हाथ, नेशनल टीवी पर छिड़ी जंग

Bigg Boss Marathi 6: राकेश बापट के परिवार ने विशाल कोटियन की आलोचना करते हुए साफ किया है कि ये कोई सामान्य विवाद या खेल नहीं, बल्कि एक गंभीर नीचता है जिसका कोई भी समर्थन नहीं कर सकता।

2 min read
Apr 01, 2026
राकेश बापट और विशाल कोटियन के हुई झड़प (फोटो सोर्स: IMDb)

Bigg Boss Marathi 6:बिग बॉस मराठी 6 में हाल ही के एक ऐसे एपिसोड पर विवाद सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट राकेश बापट और विशाल कोटियन के बीच नॉमिनेशन टास्क निजी स्तर पर पहुंच गया। बता दें, इस बहस की जंग ने जल्द ही हिंसक मोड़ ले लिया और गेम के नियमों का भी उल्लंघन किया है।

ये भी पढ़ें

Viral Video: एकनाथ शिंदे संग सलमान खान ने प्रेसिडेंट कप 2026 की ट्रॉफी और प्राइज का किया खुलासा

प्राइवेट कमेंट करने का आरोप और फिजिकल अग्रेसन रुल खिलाफ

30 अप्रैल के एपिसोड में राकेश ने विशाल को नॉमिनेट करते हुए उनपर घर के अंदर उनके खिलाफ प्राइवेट कमेंट करने का भी आरोप लगाया है। इसके जवाब में विशाल ने दावा किया कि राकेश ने उनकी उम्र को लेकर भी टिप्पणी की और देखते ही देखते ये बहस और भी बढ़ गई जब विशाल ने राकेश के पिछले प्राइवेट लाइफ और खासकर उनके तलाक को लेकर बातें करनी शुरू कर दीं, तब ये मामला परिवार तक पहुंच गया। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि विशाल ने राकेश को धक्का तक मार दिया, जो शो के नियमों में फिजिकल अग्रेसन रुल खिलाफ से था। इसके बाद विशाल को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सजा दी गई।

इस घटना के दौरान राकेश बापट के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक कड़ा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने विशाल के बिहेव और पर्सनल मामलों को सार्वजनिक करने पर शर्म करने को कहा। बता दें, इस बयान में ये भी कहा गया कि राकेश ने हमेशा सम्मान और संयम के साथ खुद को रखा है और कभी भी घर के बाहर किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की।

कंटेस्टेंट्स को निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को घर के अंदर नहीं लाना चाहिए

इस पर परिवार ने शो के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि कंटेस्टेंट्स को निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को घर के अंदर नहीं लाना चाहिए और इसके उल्लंघन पर गंभीर कार्रवाई हो सकती है, विशाल कोटियन का ये तरीका खेल नहीं बल्कि निजता का है।

इस तरह मारपीट पर कार्रवाई तो हुई लेकिन पर्सनल मामलों को घसीटने के मुद्दे पर परिवार ने काफी निराशा जताई और उनका कहना ये था कि ये एक कानूनी उल्लंघन है, जिसका गंभीरता से निपटना चाहिए था। लास्ट में परिवार ने मेकर्स और होस्ट रितेश देशमुख से अपील की कि वे सही उदाहरण पेश करें, नेशनल टीवी और पूरे महाराष्ट्र के दर्शकों के लिए शो की गरिमा बनाएं रखें।

Published on:
01 Apr 2026 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर