मनोरंजन

‘तेरी मेहरबानियां’ के डॉग को सेट पर मिलता था कैसा ट्रीटमेंट, 41 साल बाद जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने द ग्रेट इंडियन शो पर 1985 की उनकी हिट फिल्म रही तेरी मेहरबानियां से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में अहम किरदार में दिखे कु्त्ते जेम्स को एक्टर्स जैसा ही शानदार ट्रीटमेंट दिया जाता था

2 min read
Feb 26, 2026
तेरी मेहरबानियां के सेट पर कुत्तों को मिलता था कैसा ट्रीटमेंट। (फोटो सोर्स: IMDb)

Jackie Shroff: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले कुत्ते ‘जेम्स’ को शूटिंग के दौरान स्टार जैसा ट्रीटमेंट मिलता था। जैकी ने ये भी बताया कि ये फिल्म आज भी अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें

‘केरल से एक भी महिला नहीं मिली’, ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, फिल्म को बताया प्रोपेगेंडा

तेरी मेहरबानियां की अनोखी कहानी

जैकी ने अपनी चर्चित फिल्म तेरी मेहरबानियां का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी उस समय के हिसाब से काफी अलग थी। जैकी ने बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म साइन की थी, तो कई लोगों ने उनसे सवाल किया था कि आखिर वो ऐसी फिल्म क्यों कर रहे हैं, जिसमें हीरो की जगह कुत्ता ज्यादा अहम हो जाता है। लेकिन उन्होंने कहानी पर भरोसा किया और फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई।

फिल्म में जैकी श्रॉफ का किरदार बीच में ही मर जाता है, लेकिन उनका पालतू कुत्ता उनके दुश्मनों से बदला लेता है। आखिर में वही कुत्ता फिल्म का असली हीरो बनकर उभरता है।

जेम्स को मिलता था स्टार जैसा ट्रीटमेंट

तेरी मेहरबानियां के सेट पर कुत्तों को मिलता था कैसा ट्रीटमेंट। (फोटो सोर्स: IMDb)

जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया कि फिल्म में जो कुत्ता नजर आया, उसका नाम ‘जेम्स’ था और वह उनका निजी पालतू नहीं था। लेकिन सेट पर उसे किसी बड़े सितारे से कम सुविधाएं नहीं दी जाती थीं। उन्होंने बताया कि हर टेक के बाद जेम्स को एयर कंडीशंड कार में आराम करने भेज दिया जाता था। शूटिंग खत्म होने के बाद उसके लिए अलग एयर कंडीशंड होटल रूम बुक होता था। सिर्फ इतना ही नहीं, उसकी नियमित मसाज होती थी, उसे शैम्पू कराया जाता था और उसकी पूरी देखभाल की जाती थी। जैकी ने कहा, 'उसे वही ट्रीटमेंट मिलता था, जैसा जानवरों को मिलना चाहिए।'

आज भी याद की जाती है फिल्म

तेरी मेहरबानियां आज भी अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और भावनात्मक कहानी की वजह से याद की जाती है। एक ऐसे समय में जब पारंपरिक हीरो वाली फिल्में ज्यादा बनती थीं, उस दौर में एक कुत्ते को कहानी का केंद्र बनाना एक अच्छा प्रयोग था। जैकी श्रॉफ के इस खुलासे ने एक बार फिर 'तेरी मेहरबानियां' फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

जब दुनिया ने साथ छोड़ा, तब छात्रों ने भेजी थी राजपाल यादव को मदद, एक्टर ने किया खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर