24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकी श्रॉफ होते आधी ‘अंधेरी’ के मालिक, इस आदत के कारण टूटा सपना, आज भी है मलाल

Jackie Shroff: बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें किस बात का पछतावा है। साथ ही बताया कि अगर ये आदत न होती तो वो आधी अंधेरी के मालिक होते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 23 Mar 2024, 5:02 PM IST

Jackie Shroff

जैकी श्रॉफ

Jackie Shroff: बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं। ये फोटोशूट उन्होंने अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के साथ करवाया है। इसी के साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया है।

इसमें जैकी श्रॉफ ने बताया कि उन्हें किस बात का पछतावा है। साथ ही बताया कि अगर ये आदत न होती तो वो आधी अंधेरी के मालिक होते।
जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ कई वीडियो और मूवी में दिख चुके हैं, लेकिन ये पहली बार है जब वो बेटी के साथ नजर आए हैं। कृष्णा श्रॉफ और जैकी से यहां सवाल पूछा गया कि दोनों में से कौन अपनी पसंदीदा चीजों पर पैसे खर्च करता है।

तो इसका जवाब दिया जैकी श्रॉफ ने कि वो हैं जो सबसे अधिक पैसे खर्च करते हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वो अतीत में भी ऐसे ही थे, मगर अब ऐसे नहीं हैं, इस बात का उन्हें पछतावा भी है। एक्टर ने खुलासा किया कि अगर ये आदत न होती तो आधी अंधेरी (Andheri) उनकी होती।
यह भी पढ़ें: Oops Moment का शिकार हुईं तृप्ति डिमरी, ड्रेस ने करवा दी फजीहत, 59 सेकंड का वीडियो वायरल

ये आदत थी लग्जरी कार्स खरीदने की। लग्जरी कार्स में उन्होंने जवानी में खूब पैसा बर्बाद किया। जैकी ने बताया कि अगर ये पैसा वो प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करते तो आज आधी अंधेरी के मालिक होते। फिर मजाक-मजाक में उन्होंने अपनी बेटी के बारे में कहा कि ये बहुत ही कंजूस है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने की रिजेक्ट, शाहरुख ने की साइन, मूवी आते ही हो गई फ्लॉप

कृष्णा श्रॉफ भी अपने भाई टाइगर श्रॉफ की तरह फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने हाल ही में MMA आइकन Floyd Mayweather Jr. का इंटरव्यू भी लिया था। कृष्णा अपने पिता-भाई की तरह बॉलीवुड में नहीं आना चाहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग