
janhvi kapoor birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर तमाम सेलेब्स से लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि फिल्म इंडस्ट्री में जाह्नवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिग से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म 'मिली' (Mili) में देखा गया था। फिल्म की सफलता के बाद से ही वे निर्माताओं की प्रमुख पसंद बन गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। वह जूनियर एनटीआर की 'NTR30' का हिस्सा बनी हैं और इसके लिए उन्होंने मोटी फीस चार्ज की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर 'आरआरआर' (RRR) अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। उन्होंने 'NTR30' के लिए अपनी हामी भरी है। खबर ये भी है कि इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने काफी मोटी रकम की डिमांड की है। जिसे सुनने के बाद फिल्म के मेकर्स के भी कान खड़े हो गए हैं। बताया ये भी जाता है कि एक्ट्रेस की डिमांड रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़े - अमिताभ बच्चन को पसलियों में लगी गंभीर चोट, 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हुए घायल
हालांकि जाह्नवी कपूर ने कितने करोड़ रुपये की मांग की है, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन खबर है कि मेकर्स ने जाह्नवी कपूर को इस फिल्म ले लिए फाइनल किया गया है। इस फिल्म के साथ जाह्नवी कपूर टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वैसे भी इस समय साउथ की फिल्मों को देखने की दिलचस्पी लोगों के अंदर बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर्स भी साउथ की ओर अपना रुख कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की इस लीड रोल वाली फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी कपूर की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली है। 'एनटीआर 30' एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है।
यह भी पढ़े - एडवांस बुकिंग में रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' ने काटा गदर, पहले ही दिन मिली बंपर ओपनिंग