बता दें कि मेकर्स ने रविवार से 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शुरुआती आंकड़ों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की शानदार ओपनिंग शुरू हुई है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने संडे शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अब तक 'तू झूठी मैं मक्कार' के एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए हैं। इन आंकड़ों कं मुताबिक, 5 मार्च शाम 3:30 बजे तक फिल्म के 7500 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है।