11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमारे पीरियड के पैड भी 370 से महंगे’, प्रणित मोरे के शो में बिरयानी विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे

Poonam Pandey On 370 Biryani Controversy: अभिनेत्री पूनम पांडे भी अब 370 की बिरयानी विवाद में अपनी बात रखते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Poonam Pandey On 370 Biryani Controversy

Poonam Pandey On 370 Biryani Controversy (सोर्स- @poonampandeyreal)

Poonam Pandey On 370 Biryani Controversy: सोशल मीडिया पर इस वक्त हर जगह 370 की बिरयानी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक शख्स के महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान के बाद अब देशभर में गुस्सा साफ तौर पर देखा जा रहा है। अब तक टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया के कई सितारे इसे लेकर अपनी आवाज उठा चुके हैं और इसी कड़ी में अब पूनम पांडे ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।

370 बिरयानी विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे

पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये चल क्या रहा है मार्केट में, मैंने 370 रुपये की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी मार्केट में, ये आखिरकार चल क्या रहा है। वाह बेटा क्या सोच है आपकी। वैसे मैं आपको एक बात बता दूं। हम औरतों को हर महीने पीरियड आते हैं।

पूनम में आगे अपनी बात रखते हुए कहा, 'इस दौरान हम पैड्स खरीदकर पहनती हैं और हमारे पीरियड के पैड भी 370 से महंगे होते हैं जिसे हम फेंक देती हैं। पूनम पांडे ने ये सभी चीजें मीम्स का शिकार हो रहे हिमांशु जांगरा के लिए कहीं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ से घिरे हुए हैं। तो जुबान संभाल कर बात कर बेटा।'

क्या है 370 की बिरयानी विवाद?

दरअसल ये पूरा विवाद प कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में मौजूद एक युवक ने डेटिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। बातचीत के दौरान उसने ऐसा बयान दिया जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।

महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने की बातें

लोगों का कहना था कि इस तरह के मजाक महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। देखते ही देखते युवक का नाम ट्रेंड करने लगा और उसके खिलाफ हजारों पोस्ट शेयर होने लगे।