बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Mai Makkar) की प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। ये फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसमें वे पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जहां फैंस भी उन्हें प्यार देते दिखाई दिए। इस बीच श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो फैन के साथ एयरपोर्ट पर डांस करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं।