हैरानी की बात ये थी कि पहली बार ऐसा हुआ जब उर्फी जावेद का चार्म फीका पड़ गया। दरअसल, उर्फी की बहन अस्फी ने अपनी ड्रेसिंग सेंस से उर्फी से ज्यादा लाइमलाइट लूटी। जहां उर्फी सिल्वर कलर की थाई हाई स्लिट स्कर्ट और बिकिनी टॉप पहनकर आई थीं, वहीं अस्फी ने यलो कलर की शिफॉन साड़ी पहन रखी थी। उनका ये सादगी भरा अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया।