वीडियो और तस्वीर में आलिया रेड कलर की ड्रेस में काफी फिट और खूबसूरत लग रही हैं। उनकी नोज पिन लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो में एक्ट्रेस एक कार में बैठी हुई हैं। यह गाने का एक सीन लग रहा है। वहीं वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस वीडियो को आलिया के फैन ने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, 'आलिया भट्ट रानी चटर्जी के रूप में बहुत खूबसूरत।'