दरअसल, शो के दौरान 'इंडियन आइडल 13' के एक कंटेस्टेंट ने जब रणबीर कपूर से पूछा कि क्या उनकी दाढ़ी उनके नवजात बच्चे को चुभती है, इस पर रणबीर ने मजेदार जवाब दिया। एक्टर ने कहा, 'मैंने यह दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई है। जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, उसने मुझे सिर्फ इसी लुक में देखा है।' रणबीर ने आगे कहा कि 'मुझे इस बात का डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभेगी, लेकिन मुझे डर है कि मेरे शेव करने के बाद वह मुझे पहचान न पाए।'