मनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के ट्रेलर को जाह्नवी कपूर ने बताया Sick, लेडी लव मलाइका ने किया रिएक्ट

Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer : अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म के ट्रेलर को उनकी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 'सिक' बताया है, वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
3 min read
Dec 21, 2022
janhvi_kapoor_reacts_on_arjun_kapoor_film_kuttey_trailer.png
Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer

Kuttey Trailer Out : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर (Kuttey Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का एक्शन अवतार फैंस को देखने को मिलेगा। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। मंगलवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। दमदार डायलॉग और एक्शन सीन से भरपूर फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन के अलावा, एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और राधिका मदान (Radhika Madan) समेत कई बड़े कलाकार मेन भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। 'कुत्ते' के साथ खास बात यह भी है कि यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल फिल्म है।

बता दें कि जब से अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर (Kuttey Trailer) जारी हुआ है, तभी से फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर को देखने के बाद अर्जुन की बहन जाह्नवी कपूर और लेडी लव मलाइका ने भी अपना रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर की फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे 'सिक'(Sick) बताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "ये कितना बीमार लग रहा है !!! मैं बहुत एक्साइटेड हूं और मैं इंतजार नहीं कर सकती। लुक्स सिक" उन्होंने 'कुत्ते' के पोस्टर को भी शेयर किया और लिखा, "यह ट्रेलर जंगली लग रहा है। सॉलिड स्टफ।"

इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने अर्जुन की ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर की तारीफ भी की। वहीं अर्जुन ने जाह्नवी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "इसे जल्द से जल्द आपको दिखा रहा हूं।" बता दें कि फिल्म में अर्जुन एक पुलिस वाले का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं तब्ब भी ट्रेलर में पुलिस की भूमिका में दिख रही हैं।

इस बीच अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर 'कुत्ते' का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने तारीफ की। वहीं अर्जुन ने मलाइका की पोस्ट पर दिल के इमोटिकॉन्स के साथ अपना रिएक्शन दिया।

इसके अलावा अर्जुन के क्लोज फ्रेंड एक्टर वरुण धवन ने भी ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, "कुत्ता नहीं हीरो आया जबरदस्त अर्जुन कपूर।"

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "बहुत अच्छा लग रहा है … क्या कास्ट है। इंतजार नहीं कर सकते।" अर्जुन ने रिप्लाई में लिखा, "थैंक्यू Kay (कैटरीना)।"

गौरतलब है कि मंगलवार को अर्जुन कपूर ने फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर (Kuttey Trailer) फैंस के साथ शेयर किया था। दो मिनट 42 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन कपूर जंगल के बीच पुलिस की वर्दी में खड़े नजर आते हैं और तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज उन पर हथियार तानते दिखते हैं। वे सभी अपने आखिरी मकसद के रूप में कैश से भरी वैन के साथ कुत्ते और हड्डी का खेल खेलते दिखते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' अगले साल 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
21 Dec 2022 01:25 pm
Published on:
21 Dec 2022 01:07 pm