मनोरंजन

Janhvi Kapoor इस वजह से सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटो, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान

Janhvi Kapoor : जाह्नवी कपूर ने मीडिया हाउस को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस और हॉट फोटो क्यों शेयर करती हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2022, 1:49 PM IST
janhvi_kapoor_revealed_the_secret_to_share_glamorous_photos_on_social_media_for_emi.jpg
Janhvi Kapoor इस वजह से सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटो, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' (Mili) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म पिछले दिनों 4 नवंबर को बॉक्स आफिस पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई और सिर्फ 2 करोड़ रुपए तक की कमाई कर के सिमट गई। इस बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने मीडिया से इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस और हॉट फोटो शेयर करने की वजह का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कई सारे ब्रांड्स के साथ कोलेबोरेट करने से उन्हें काफी फायदा मिलता है।

EMI भरने के लिए शेयर करती हैं फोटो

जाह्नवी कपूर ने बताया कि ग्लैमरस और हॉट फोटो शेयर करने के पीछे का कारण कई सारे ब्रांड्स के साथ कोलेबोरेट होना है। इससे उन्हें फायदा तो होता ही है, साथ ही कुछ पैसे आने से वह अपनी ईएमआई (EMI) भी भर लेती हैं। इंटरव्यू में जाह्नवी से उनकी फिल्म मिली में उनके रोल के बारे में भी बात की गई।

सोशल मीडिया पर इसलिए एक्टिव रहती हैं जाह्नवी

जाह्नवी से पूछा गया कि फिल्मों में अक्सर वे शर्मीली और छोटे शहर की लड़कियों का रोल करती हैं। जबकि असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं। जिसपर उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर मजे के लिए एक्टिव रहती हैं। साथ ही उनकी फोटोज के लिए ब्रांड्स भी कोलेबोरेट करते हैं। जिससे उनकी इनकम होती है, और वह इससे अपनी EMI भरती हैं।

इस फिल्म की हिंदी रीमेक है जाह्नवी की 'मिली'

बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी को इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। यह सर्वाइवर थ्रिलर फिल्म मलयालम हिट फिल्म 'हेलन' की हिंदी रीमेक है। इसे Mathukutty Xavier ने निर्देशित किया है।

Updated on:
8 Nov 2022, 1:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’