26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / आलिया भट्ट के मां बनने पर Rakhi Sawant हुईं गदगद, बर्तन बजाकर इस अंदाज में दी बधाई

आलिया भट्ट के मां बनने पर Rakhi Sawant हुईं गदगद, बर्तन बजाकर इस अंदाज में दी बधाई

Rakhi Sawant wishes for Alia Bhatt : आलिया भट्ट के मां बनने पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अनोखे अंदाज में कपूर खानदान को बधाई दी है। उन्होंने बर्तन बजाकर डांस करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 7 Nov 2022, 1:11 PM IST

alia_bhatt_ranbir_kapoor_baby_girl_rakhi_sawant_congratulates_kapoor_family.png

आलिया भट्ट के मां बनने पर Rakhi Sawant हुईं गदगद, बर्तन बजाकर इस अंदाज में दी बधाई

Rakhi Sawant wishes for Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फाइनली माता-पिता बन चुके हैं। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जब से कपूर फैमिली में यह खुशी सामने आई है, सभी लोग काफी खुश हैं। वहीं फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक न्यूली पेरेंट्स बने कपल को भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया है। जिसके बाद राखी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

राखी ने कपूर फैमिली को दी बधाई

दरअसल, राखी सावंत ने आलिया-रणबीर के पेरेंट्स बनने की खुशी में वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी बर्तन बजाकर अपनी खुशी को जाहिर कर रही हैं। वह आलिया और रणबीर को बधाई दे रही हैं। वीडियो में राखी बर्तन को चम्मच से बजाते हुए डांस भी करती दिख रही हैं। साथ ही मिठाई खिलाकर इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही हैं। वहीं राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘लक्ष्मी आई घर में…लक्ष्मी आई है। बेबी गर्ल हुई है आलिया को, आलिया ये मिठाई लो, देश की जनता के लिए मिठाई। जिस दिन का इंतजार था,आज वो हो गया। एक क्यूट सी बेबी, परी को जन्म दिया। बधाई नीतू जी, फुल कपूर खानदान।

यह भी पढ़े - किस पर गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? दादी नीतू ने खोला राज

मां बनने के बाद आलिया ने शेयर की पोस्ट

गौरतलब है कि आलिया भट्ट 6 नवंबर को रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। जहां उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वहीं आलिया ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘और हम अपने जीवन की सबसे खूबसूरत खबर शेयर कर रहे हैं… हमारी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आ गया है और ये हमारी प्यारी बेबी गर्ल है। हमारी जिंदगी प्यार से भर गई है… आपके रणबीर-आलिया…’।

यह भी पढ़े - बॉलीवुड की असफलता पर बोले KGF स्टार Yash, पहले नार्थ वाले हमारी फिल्मों का मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब...