26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / किस पर गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? दादी नीतू ने खोला राज

किस पर गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? दादी नीतू ने खोला राज

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। दादी नीतू खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। नीतू ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी किसपर गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Nov 2022, 10:12 AM IST

neetu kapoor answered who the baby girl resembles alia bhatt or ranbir kapoor

neetu kapoor answered who the baby girl resembles alia bhatt or ranbir kapoor

बॅालीवुड की पॅापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। आलिया सुबह मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं जहां उनकी डिलीवरी हुई। कपूर खानदान में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैन यह जानना चाहते हैं कि कपूर खानदान की नई सदस्य अपने मम्मी-पापा में से किसकी तरह दिखती है। इस सवाल का जवाब अब दादी नीतू कपूर ने दिया है।

दादी बनीं नीतू कपूर ज्यादातर वक्त मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपने बेटे और बहू के साथ ही रहीं। शाम को जब वह अस्पताल से बाहर निकलीं तो बाहर खड़े पैपराजी ने बेबी के बारे में उनसे कई सवाल पूछे जिसका बड़े ही मजेदार अंदाज में नीतू कपूर ने जवाब दिया।

पपराजी ने उनसे पूछा कि वह दादी बन गई हैं तो इस पर क्या कहेंगी? नीतू ने कहा, 'हमेशा तुम यही पूछते हो मैं क्या बोलना चाहूंगी? मैं बहुत खुश हूं।'


यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ये रखेंगी अपनी बेटी का नाम

उनसे आगे पूछा गया कि बेबी किस पर गई है आलिया या रणबीर। तो वह कहती हैं, ‘अभी वह छोटी है ना। पता नहीं अब। क्यूट है।‘ नीतू कपूर ने बताया कि आलिया की तबीयत एकदम फर्स्ट क्लास है। वह ठीक है।

नीतू कपूर जिस तरह पपराजी से लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और जया बच्चन को उनसे सीखने की सलाह दे रहे हैं।

एक यूजर लिखते हैं, 'इन्हें देखिए और एक जया बच्चन हैं।'

एक यूजर लिखते हैं, 'वह रिपोर्टर्स को इतने प्यार से जवाब दे रही हैं। वह उन्हें जानती हैं और हाल चाल पूछ रही हैं।'

एक ने कमेंट किया, 'कोई एटीट्यूड नहीं कोई ओवरएक्टिंग नहीं, नीतू मैम बेस्ट हैं।'

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को अपने और रणबीर की तरफ से एक छोटे से नोट के जरिए बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा दी थी। इस नोट में उन्होंने लिखा,‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज़। हमारा बेबी आ गया है। वो बिलकुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। पेरेंट्स बनने की खुशी महसूस हो रही है।’ नोट पर आलिया और रणबीर दोनों ने 'लव लव लव' के साथ साइन किया था।

यह भी पढ़ें- 'सुबह न्यूजपेपर और शाम को पान की दुकान पर बैठता हूं'