मनोरंजन

जिया खान मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली का आया पहला रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

Sooraj Pancholi on Jiah Khan Suicide Case : जिया खान सुसाइड मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है। फैसला सूरज पंचोली के हित में आया है। जहां कोर्ट ने एक्टर को जिया खान की मौत मामले में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। जिसके बाद एक्टर ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
2 min read
• •
Apr 28, 2023
jiah_khan_suicide_case_sooraj_pancholi_first_reaction_after_verdict_mumbai_cbi_court.png

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की आत्महत्या मामले में मुंबई सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (CBI Court) ने सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में 10 साल के बाद अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट के जज एएस सैय्यद ने सबूतों की कमी के कारण सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। जाहिर है कि जिया खान 3 जून 2013 में अपने जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थी। उन्होंने कथित तौर पर जब सुसाइड किया तो वे एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। अब इस मामले में बरी होने के बाद सूरज ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।

सूरज पंचोली ने सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद अपना पहला रिएक्शन अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सच की हमेशा जीत होती है। जाहिर है कि जिया खान के मामले में लंबे समय से इस केस को लेकर सुनवाई चल रही थी।

मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के न्यायधीश एएस सैयद ने कहा कि सबूतों की कमी के आधार पर सूरज को कोर्ट से बरी किया जाता है। आज सुबह 10.30 बजे सुरज पंचोली अपनी मां जरीना वहाब के साथ कोर्ट पहुंचे थे। जरीना हमेशा से अपने बेटे के सपोर्ट में खड़ी थी। इस मामले में सूरज को निर्दोष करार देने के बाद उनकी मां बेहद खुश हैं।

गौरतलब है कि जिया खान की मौत के बाद उनकी मां रबिया खान ने एक्टर सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहा था कि सूरज पंचोली की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी क्योंकि उसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था। एक्ट्रेस की मां का कहना था कि नकी बेटी की आत्महत्या नहींबल्कि हत्या हुई थी। राबिया खान के गंभीर आरोपों को देखते हुए इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

Published on:
28 Apr 2023 03:03 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘जंतर-मंतर को बचाते-बचाते पूरे दिल्ली को जंतर-मंतर बना दिया’, प्रकाश राज का ध्रुव राठी के किडनैपिंग वाले दावे के बाद फूटा गुस्सा

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है