Justin Bieber Kissing Photo Viral: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का एक्स गर्लफ्रेंड के साथ 10 साल पुरानी किसिंग फोटो पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में जस्टिन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बीच की नजदीकियां देख फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।
Justin Bieber Kissing Photo Viral: हॉलीवुड के फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) अपनी शादीशुदा जिंदगी में अब आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका पास्ट आज भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। बता दें, जस्टिन की एक छोटी-सी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया है। जस्टिन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज (Selena Gomez) के साथ वाली एक बेहद पुरानी और रोमांटिक फोटो पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया, जिससे 'जेलेना' (Jelena) फैंस की उम्मीदें एक बार फिर आसमान पर हैं।
ये तब शुरू हुआ जब 31 वर्षीय सिंगर जस्टिन बीबर को उनके ही 2016 के एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक्टिव देखा गया। ये पोस्ट उस समय की है जब जस्टिन और सेलेना रिलेशनशिप में थे और फोटो में दोनों एक-दूसरे को Kiss करते दिख रहे हैं। जस्टिन ने इस फोटो के कमेंट सेक्शन में जाकर एक यूजर के कमेंट को 'लाइक' कर दिया।
उस कमेंट में लिखा था, “ये कपल (जस्टिन और सेलेना) जिंदाबाद।” बस जैसे ही जस्टिन के वेरिफाइड अकाउंट से उस कमेंट पर 'लाइक' आया, फैंस ने तुरंत इसके स्क्रीनशॉट ले लिए और देखते-ही-देखते ये खबर हर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बता दें, फैंस के बीच नई बहस तब छिड़ गई है, कुछ यूजर ने कमेंट कर कहा, ये गलती से हुआ, जस्टिन ने ये गलती से किया होगा, तो वहीं कुछ इसे सेलेना के प्रति उनकी छिपी हुई भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।
दरअसल, जस्टिन बीबर साल 2018 से फेमस मॉडल हैली बीबर (Hailey Bieber) के साथ शादीशुदा हैं। दोनों कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे अपनी पुरानी जिंदगी और पुराने रिश्तों से जुड़ी अफवाहों से आगे बढ़ना चाहते हैं। इस ताजा विवाद पर फिलहाल न तो जस्टिन और न ही हैली ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।
तो दूसरी ओर, सेलेना गोमेज ने इस पूरे शोर-शराबे पर अपनी चुप्पी बनाए रखी है। वो पिछले काफी समय से खुद को जस्टिन से जुड़ी किसी भी चर्चा से दूर रखती आई हैं और अपना पूरा ध्यान अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर लगा रही हैं। तो भले ही ये एक छोटा-सा लाइक था, लेकिन इसने पॉप कल्चर के सबसे चर्चित और विवादित रिश्तों में से एक 'जेलेना' की यादें फिर से ताजा कर दी हैं।