मनोरंजन

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi NEET Protest: राहुल गांधी पर कंगना रनौत ने जमकर हमला बोला है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Jul 22, 2026
Kangana Ranaut On Rahul Gandhi NEET Protest
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बोला हमला (फोटो सोर्स- Instagram/PTI)

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi NEET Protest: NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। इस बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कराने की कोशिश एक गंभीर सुरक्षा चूक थी और इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए बताते है

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बोला हमला

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि जब छात्रों का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर चल रहा था, तब उसे प्रधानमंत्री आवास की ओर ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा कोई भी मामला बेहद संवेदनशील होता है और ऐसे कदमों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

राहुल गांधी पर उठाए सवाल

कंगना ने राहुल गांधी के उस रुख पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने और इस्तीफे की मांग की थी। अभिनेत्री ने कहा कि सरकार NEET मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और जांच भी चल रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री से केवल राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस्तीफा मांगना समझ से परे है।

नेताओं ने भी किया प्रदर्शन

दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने NEET पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और दूसरे विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार को छात्रों के मुद्दे पर घेरा। बाद में पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया।

उधर, प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर लगाए गए अस्थायी ढांचे को हटा दिया गया और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। हालांकि, प्रदर्शनकारी संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी घटनाक्रम के बीच कंगना रनौत का बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है।




















































































दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने NEET पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार को छात्रों के मुद्दे पर घेरा। बाद में पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया।

जंतर-मंतर पर अस्थायी ढांचे को हटा दिया गया

उधर, प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर लगाए गए अस्थायी ढांचे को हटा दिया गया और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। हालांकि, प्रदर्शनकारी संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी घटनाक्रम के बीच कंगना रनौत का बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है।

Updated on:
22 Jul 2026 05:32 pm
Published on:
22 Jul 2026 05:32 pm
Also Read
View All
‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

CJP Protest पर कैटरीना कैफ रहीं चुप तो भड़का फैन, 70K फॉलोअर्स वाला फैन पेज किया बंद

‘घर में घुसकर बैठे हो कि काम बंद ना हो जाएं’, फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री सीमा पाहवा, छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड की चुप्पी पर बोलीं- शर्मनाक

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छोड़े गए आंसू गैस के गोले’, अमिताभ बच्चन के पुराने पोस्ट पर शशि थरूर ने ली चुटकी

‘जब मोदी पीएम बने, तब छात्र 2-6 साल के थे’, अनुराग कश्यप का तंज, इमरान खान ने भी CJP प्रोटेस्ट को लेकर जताया गुस्सा