मनोरंजन

पिता बनते ही करण सिंह ग्रोवर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इन सुपरस्टार्स संग शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस

Karan Singh Grover : 'अलोन' एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद किया है। हालांकि करन के अलावा फिल्म में अक्षय ओब्रॉय की एंट्री भी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2022, 11:19 AM IST
karan_singh_grover_to_be_part_of_movie_fighter.jpg
Karan Singh Grover part of Fighter Movie

Karan Singh Grover part of Fighter Movie : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में बेबी गर्ल के माता-पिता बने हैं। जिसके बाद से ही कपल काफी खुश है। इस बीच करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह इंडस्ट्री के डैसिंग एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। हाल ही में फिल्म से ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग असम में हो रही है। इस बीच ही खबर आई है कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की स्टार कास्ट में कुछ और नाम जोड़े गए हैं।

बता दें कि मारफ्लिक्स पिक्चर ने 'अलोन' एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और अक्षय ओब्रॉय (Akshay Oberoi) की 'फाइटर' के सेट से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के अलावा दोनों डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद के साथ भी देखे गए हैं। इतना ही नहीं खुद करण सिंह ग्रोवर ने (Karan Singh Grover Fighter) इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करते हुए कंफर्म किया है कि वह ऋतिक और दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले भी करण सिंह ग्रोवर की 'फाइटर' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसे देखने के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे इस फिल्म का हिस्सा हैं। अब मेकर्स ने इन कयासों पर पूर्णविराम लगाते हुए करण की फिल्म में एंट्री कंफर्म की है। बता दें कि 'फाइटर' फिल्म देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म होगी, जो कि 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म के साथ करण सिंह ग्रोवर दोबारा फिल्म दुनिया में वापसी करेंगे।

Updated on:
30 Nov 2022, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’